अथिया शेट्टी के घर गूंजी किलकारी, केएल राहुल बने पापा, देखें तस्वीर

135

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल (kl rahul) और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी के घर किलकारी गूंजी है। उनके घर एक नए सदस्य की एंट्री हुई है। दरअसल, केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने सोमवार 24 मार्च को बेटी को जन्म दिया है। केएल राहुल और अथिया पहली बार माता-पिता बने हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बेटी के जन्म की खुशखबरी प्रशंसकों से साझा की है।

कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें दो हंसों की एक पेंटिंग के साथ मैसेज लिखा है, ‘एक बेटी का जन्म हुआ. 24.03.2025. अथिया और राहुल।’ उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में एक परी का इमोजी शेयर किया, जिससे उनकी खुशी साफ नजर आ रही है।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने जैसे ही अपनी बेटी के आने की खबर शेयर की, फैंस के साथ-साथ सेलेब्स उन्हें बधाई देने लगे। कियारा आडवाणी, अर्जुन कपूर, सागरिका घाटगे, मसाबा गुप्ता, शनाया कपूर जैसे सितारों ने उन्हें मम्मी-पापा बनने पर बधाई दी। अर्जुन ने कमेंट किया, ‘बधाई हो दोस्तों।’ जबकि परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘बधाई हो दोस्तों।’ कियारा आडवाणी ने रेड हार्ट इमोजी शेयर किया। वे भी मां बनने वाली हैं।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने नवंबर 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था। उन्होंने एक नोट शेयर किया था जिसमें लिखा था, ‘हमारी सुंदर ब्लेसिंग जल्द आ रही है। 2025.’ हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी डिलीवरी डेट का खुलासा नहीं किया था, लेकिन उनके पिता सुनील शेट्टी ने कुछ हफ्ते पहले बताया था कि बच्चे का जन्म अप्रैल में होने वाला है।

उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि बच्चे के आगमन की खुशी ने उनके पारिवारिक माहौल को बदल दिया है। एक्टर ने कहा था, ‘अभी शायद नातिन-नाती की बात। कोई और बातचीत नहीं है और हम कोई और बातचीत नहीं चाहते। हम बस अप्रैल में नाती-नातिन से मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।