असीम रियाज ने रोहित शेट्टी से फिर लिया पंगा, शेयर कर दी ऐसी VIDEO, फैंस हुए हैरान

इस दौरान कुछ फैंस ने रोहित शेट्टी और खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स का मजाक भी उड़ाया है। एक फैन ने लिखा, 'रोहित शेट्टी होगा अपने घर का, असीम रियाज को हल्के में ले रहा था रोहित शेट्टी असीम को पोक करोगे तो सुनने की समता भी रखो।

0
159

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 से असीम रियाज (Asim Riaz) पहले ही दिन बाहर हो गए हैं। 27 जुलाई को रोहित शेट्टी के शो का पहला एपिसोड ऑनएयर हुआ, जिसमें असीम रियाज का बर्ताव किसी तो पसंद नहीं आया। इस शो में असीम ने पहले कंटेस्टेंट्स के साथ बहस की और फिर वह रोहित शेट्टी से भी पंगा लेते हुए नजर आए।

इस मौके के वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं, जिसमें असीम शो से बाहर जाते हुए भी नजर आए। असीम के बर्ताव ने उन्हें विवादों में ला दिया है कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट किया है।

असीम ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज और एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जो उनके अपकमिंग गाने का है। इन फोटोज में असीम एक दम रैपर के अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, वीडियो में भी उनका अंदाज देखने लायक है। इस वीडियो में कोई आवाज नहीं आ रही है। असीम ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘दर्द में निर्मित।’ असीम का ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: सानिया और मोहम्मद शमी के रिलेशनशिप में कितनी है सच्चाई, VIDEO देखकर खुद लगाएं अंदाजा

इस दौरान कुछ फैंस ने रोहित शेट्टी और खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स का मजाक भी उड़ाया है। एक फैन ने लिखा, ‘रोहित शेट्टी होगा अपने घर का, असीम रियाज को हल्के में ले रहा था रोहित शेट्टी असीम को पोक करोगे तो सुनने की समता भी रखो।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘किंग।’ हालांकि, इस बीच कई लोग असीम रियाज को ट्रोल भी कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि उन्हें लगा था कि असीम शो जीतकर आएंगे, लेकिन उन्होंने फैंस को निराश कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ASIM RIAZ 👑 (@asimriaz77.official)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।