भारत ने इंग्लैंड को 150 रन के बड़े अंतर से पांचवां टी-20 हरा दिया। भारत ने सीरीज भी 4-1 से जीत ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने बॉलिंग चुनी। भारत ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की सेंचुरी के दम पर 9 विकेट खोकर 247 रन बना दिए। जवाब में इंग्लिश टीम 10.3 ओवर में 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को लेकर अब उनके गुरु युवराज सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसे अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। दरअसल, 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर आदिल रशीद ने अभिषेक शर्मा का विकेट चटकाया। अभिषेक शर्मा ने 54 गेदों पर 135 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 13 छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा की यह पारी देखकर उनके गुरु युवराज सिंह बहुत खुश होंगे। हालांकि, अभिषेक शर्मा की एक आदत ने आज भी युवी को परेशान किया होगा।
युवराज ने अभिषेक शर्मा को सलाह दी थी कि वह बाउंड्री के साथ ही सिंगल भी लिया करें। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। हालांकि, मुंबई में इसकी झलक देखने को नहीं मिली। मायानगरी में अभिषेक शर्मा ने बाउंड्री का सहारा लेकर ही बड़ी पारी खेली। 135 में से 106 रन उन्होंने बाउंड्री से बनाए।
T20I में भारत के लिए हाइएस्ट व्यक्तिगत स्कोर
- 135: अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े- 2025
- 126*: शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद- 2023
- 123*: रुतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी- 2023
- 122*: विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान, दुबई- 2022
- 121*: रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु- 2024
पंचदूत को व्हाट्सऐप पर फॉलो करें, Panchdoot WhatsAPP पर क्लिक करें…
एक T20I में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के
- 13: अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े- 2025
- 10: रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर- 2017
- 10: संजू सैमसन बनाम साउथ अफ्रीका, डरबन- 2024
- 10: तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, जॉबबर्ग- 2024
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।