दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत में एक बार फिर से भीषण गर्मी (Weather update) का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
राजस्थान के 4 जिलों में आज लू का यलो अलर्ट है। 14 शहरों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच गया। वहीं, MP के 6 जिलों में हीटवेव के आसार है। खजुराहो, नौगांव, पन्ना, सीधी में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक रह सकता है।
उधर, छत्तीसगढ़ में मंगलवार को बीजापुर-तेलंगाना बॉर्डर पर लू से एक मजदूर की मौत हो गई। वह मिर्ची तोड़ने के लिए तेलंगाना गया था। मौसम विभाग ने 3 दिनों तक सरगुजा संभाग, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के 11 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले में 27 से ज्यादा लोगों की मौत, यहां देखें मृतकों और घायलों की पूरी लिस्ट
वहीं, मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मणिपुर सहित 12 राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट है। असम और मेघालय में तेज आंधी-तूफान की आशंका है।
अगले 2 दिनों तक कैसा रहेगा देश में मौसम
- 28 अप्रैल तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश में हीटवेव रहेगी।
- बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले 2 दिन तक तेज गर्मी पड़ेगी।
- अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम में 27 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।