विनोद कांबली का शॉकिंग वीडियो आया सामने, फैंस हुए परेशान

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विनोद कांबली अपने पैरों पर चलने-फिरने में नाकाम हैं। महज 52 बरस की उम्र में विनोद कांबली का स्वास्थ्य बेहद बिगड़ गया है।

0
206

पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली (vinod kambli) अपने जमाने के शानदार बल्लेबाज रहे हैं। इसके अलावा वह सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त भी है लेकिन अब उनकी एक ऐसी वीडियो वायरल हुई है कि हर किसी का दिल रो उठेगा। इस वीडियो को देख लोगों को यकीन नहीं हो रहा है ये सच में विनोद कांबली है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विनोद कांबली अपने पैरों पर चलने-फिरने में नाकाम हैं। महज 52 बरस की उम्र में विनोद कांबली का स्वास्थ्य बेहद बिगड़ गया है। यह बल्लेबाज खराब तबीयत से जूझ रहा है, चलने-फिरने के लिए सहारे की जरूरत होती है। बहरहाल, सोशल मीडिया पर विनोद कांबली चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कौन है शेख हसीना? इनके राजनीतिक इतिहास की क्यों है इतनी चर्चा…

इससे पहले साल 2010 के शुरूआती दिनों में विनोद कांबली की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी लेकिन इसके बाद काफी सुधार देखने को मिला। हालांकि, अब जो वीडियो सामने आ रही है वह क्रिकेट फैंस के लिए दुखद है। गौरतलब है कि विनोद कांबली अपने जामने के शानदार बल्लेबाज रहे हैं।

ये भी पढ़ें: शेख हसीना की 15 साल की सत्ता 15 मिनट में कैसे चली गई, देखें ये VIDEO

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot (@panchdoot_news)

विनोद कांबली ने 17 टेस्ट मैचों के अलावा 104 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह भारत के लिए 1993 से 2000 तक खेले। जबकि घरेलू क्रिकेट में आखिरी बार साल 2004 में नजर आए। वह क्रिकेट मैदान के अलावा अपनी निजी लाइफ के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।