सोना (Today Gold Price ) आज यानी 4 फरवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 259 रुपए बढ़कर 82,963 रुपए हो गया है। इससे पहले कल यानी 3 फरवरी को सोना 82,704 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था।
चांदी के दाम में भी आज बढ़त है। ये 162 रुपए महंगी होकर 93,475 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 93,313 रुपए किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें: Indian Immigrants: ट्रंप के फरमान के बाद अमेरिका से निकाले गए 205 भारतीय, जानें कब आएंगे भारत?
सोने में तेजी के 5 प्रमुख कारण
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक अस्थिरता के समय निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं, जिससे इसकी मांग बढ़ती है और कीमतों में वृद्धि होती है।
मुद्रास्फीति: बढ़ती मुद्रास्फीति के दौरान निवेशक अपने धन की क्रय शक्ति को बनाए रखने के लिए सोने में निवेश करते हैं, जिससे इसकी मांग और कीमत दोनों बढ़ती हैं।
ये भी पढ़ें: Indian Rupee News Today: रुपया रिकॉर्ड ऑल टाइम लो पर आया, जानिए अब आगे कितना गिरेगा?
मांग और आपूर्ति: भारत में त्योहारों और शादियों के मौसम में सोने की मांग बढ़ती है। यदि इस बढ़ती मांग के साथ आपूर्ति स्थिर नहीं रहती, तो कीमतों में वृद्धि होती है।
पंचदूत को व्हाट्सऐप पर फॉलो करें, Panchdoot WhatsAPP पर क्लिक करें…
मुद्रा विनिमय दर: भारतीय रुपया यदि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है, तो आयातित सोना महंगा हो जाता है, जिससे घरेलू बाजार में इसकी कीमत बढ़ती है।
सरकारी नीतियां: सोने पर आयात शुल्क या अन्य करों में बदलाव से इसकी कीमत प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए, कस्टम ड्यूटी में कमी से कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन बाद में कीमतें फिर बढ़ने लगीं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।