रतन टाटा की 10,000 करोड़ की संपत्ति का हिस्सा बनें शांतनु और टीटो, जानें किसे-क्या मिला?

रतन टाटा ने अपने जर्मन शेफर्ड डॉग टीटो की देखभाल करने की जिम्मेदारी अपने रसोइए राजन शॉ को दी है। वसीयत में उन्होंने टीटो की देखभाल करने के लिए अच्छी खासी रकम छोड़ी है।

0
110

मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन के बाद से उनकी वसीयत काफी चर्चा में रही है। लोगों ने अपने हिसाब से उनकी वसीयत का आकंलन करना शुरु कर दिया था लेकिन अब उनकी 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति किसे मिलने जा रही है इसका खुलासा हो गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, रतन टाटा की 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का हिस्सेदार उनसे जुड़े कई लोगों को बनाया गया है। जिसमें दो नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाले है। रतन टाटा ने अपनी संपत्ति में भाई जिमी टाटा, सौतेली बहन शिरीन और डिएना जीजीभॉय, हाउस स्टाफ से जुड़े कुछ लोगों को हिस्सेदार बनाया है. साथ ही अपने फाउंडेशन का जिक्र किया है।

चौंकाने वालों नामों में एक नाम शांतनु नायडू का भी है। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने लंबे समय से सहयोगी रहे शांतनु नायडू को भी अपनी वसीयत में शामिल किया है। टाटा ने आरएनटी कार्यालय में महाप्रबंधक नायडू के वेंचर गुडफेलो में अपनी हिस्सेदारी भी छोड़ दी है। साथ ही उन्होंने नायडू के शिक्षा के लिए लोन को भी माफ कर दिया है। बता दें कि ‘गुडफेलो’ 2022 में शुरू की गई वरिष्ठ नागरिकों के लिए सदस्यता-आधारित साहचर्य सेवा है।

ये भी पढ़ें: Wildlife Crime Bureau Recruitment: वन्यजीव विभाग में नौकरी का मौका, 81 हजार सैलरी

टीटो को नहीं भूले टाटा
रतन टाटा ने अपने जर्मन शेफर्ड डॉग टीटो की देखभाल करने की जिम्मेदारी अपने रसोइए राजन शॉ को दी है। वसीयत में उन्होंने टीटो की देखभाल करने के लिए अच्छी खासी रकम छोड़ी है। टीटो को रतन टाटा ने कुछ महीने ही गोद लिया था। इसके अलावा रतन टाटा ने वसीयत में अपने वफादार बटलर सुब्बैया के लिए भी कुछ हिस्सा छोड़ा है, जिसे वो लंबे समय से जानते थे।


लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

कितनी संपत्ति के मालिक रतन टाटा

  • रतन टाटा अपने पीछे करीब 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं।
  • अलीबाग में दो हजार वर्ग फुट का बंगला।
  • मुंबई के जुहू में दो मंजिला मकान।
  • 350 करोड़ रुपये की एफडी।
  • टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 0.83 फीसदी हिस्सेदारी।
  • करीब 20 से लेकर 30 गाड़ियां।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।