इन 3 वजहों से इंडियन Share Market Crash हुआ, 2 लाख करोड़ रुपये डूबे

शेयर मार्केट में अच्छा उछाल देखा गया था। बात शुक्रवार यानी 27 सितंबर की करें तो  शेयर बाजार ने लगातार 8वे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था।

0
73

इंडियन शेयर मार्केट (Indian Share Market Crash) में 30 सितंबर को भारी गिरावट दर्ज की गई है। शेयर मार्केट में आए इस भूचाल की वजह से निवेशकों के 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए हैं। सेंसेक्स 1272 अंक की गिरावट के साथ 84,299 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 368 अंक की गिरावट रही, ये 25,810 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में गिरावट और 9 में तेजी रही। NSE के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इससे पहले शुक्रवार यानी 27 सितंबर को शेयर बाजार ने लगातार 8वे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

ये भी पढ़ें: Reliance Power: रॉकेट बना अनिल अंबानी का ये शेयर, डूबी हुई कंपनी में क्यों लगा रहे हैं निवेशक पैसा, जानें कारण

इन सेक्टर्स में आई गिरावट
गिरावट सबसे अधिक ऑटो, बैंकिंग और एनर्जी सेक्टर में देखने को मिली है। इसके अलावा रियल्टी और कैपिटल गुड्स में भी काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। इन सेक्टर के शेयर्स में 1-1.5 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। बीते हफ्ते शुक्रवार के दिन यानी 27 सितंबर को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई स्तर को छुआ था। सेंसेक्स जहां 85,978 के स्तर पर पहुंच गया था. वहीं निफ्टी ने भी 26,277 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

ये भी पढ़ें: क्या Sex के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाता है प्रेग्नेंसी का चांस?

बाजार में गिरावट के 3 प्रमुख कारण रहा
शेयर मार्केट में आई इस भारी गिरावट के पीछे कई वजहें मानी जा रही है

  • ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की आशंका के कारण ग्लोबल मार्केट में निगेटिव सेंटिमेंट है। इसी का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है।
  • भारतीय शेयर बाजार के मौजूदा वैल्यूएशन बढ़े हुए हैं। खासकर मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट में। बाजार में इस कारण आगे करेक्शन दिखने को मिल सकता है।
  • अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट रही। इसका असर दुनियाभर के बाजारों में दिख रहा है।

लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

बता दें, इससे पहले इस महीने शेयर मार्केट में अच्छा उछाल देखा गया था। बात शुक्रवार यानी 27 सितंबर की करें तो  शेयर बाजार ने लगातार 8वे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। हालांकि, बाद में इसमें गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 264 अंक की गिरावट के साथ 85,571 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 37 अंक की गिरावट रही, ये 26,178 के स्तर पर बंद हुआ।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।