आज रात लगेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा असर

19067

नई दिल्ली: साल 2019 के पहले सूर्य ग्रहण के बाद अब इस साल का सबसे पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण 21 जनवरी के दिन लगेगा। हालांकि ये भारत में नहीं दिखेगा। इस ग्रहण से चांद बाकी दिनों के मुकाबले 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकीला नजर आएगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण को सुपर ब्लड मून कहा जाता है।

भारतीय समयानुसार ये ग्रहण 20 जनवरी की रात 11:41 बजे शुरू होगा और 21 जनवरी की सुबह 10:11 बजे तक रहेगा। ये समय केवल पूर्ण चंद्र ग्रहण का है। वहीं इसकी प्रक्रिया का समय तीन-चार घंटे तक है। नेशनल ज्योग्राफिक की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे पश्चिमी गोलार्ध में लोग ग्रहण के सभी या कुछ भाग को देख सकेंगे। उत्तरी अमेरिका, सेंट्रल अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के लोग सुपर वुल्फ रेड मून के सभी चरणों को अच्छे से देख पाएंगे।

किन राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का असर-

मेष राशि : भाग्य वृद्धि, पराक्रम, वृद्धि, खर्च वृद्धि, पेशाब की समस्या, वाहन की क्षति।

वृष राशि : पेट की समस्या, परिश्रम में अवरोध, पराक्रम व धन वृद्धि, भाई से कष्ट।

मिथुन राशि: वाणी में तीव्रता, आन्तरिक शत्रु एवं रोग, सीने की तकलीफ, दाम्पत्य से कष्ट।

कर्क राशि: कन्धे एवं कमर का दर्द, विद्या वृद्धि, मनोबल कमजोर भाग्य वृद्धि, मन अशांत।

सिंह राशि: गृह एवं वाहन सुख वृद्धि,बुद्धि एवं धन वृद्धि, वाणी में तीव्रता, पैर में चोट या दर्द।

कन्या राशि: सीने की तकलीफ, आंतरिक डर, अध्ययन में अवरोध, दाम्पत्य में तनाव
आय में वृद्धि।

तुला राशि: धन, पराक्रम और सीने की तकलीफ में वृद्धि, शत्रु विजय परिश्रम में अवरोध।

वृश्चिक राशि: धन, बुद्धि एवं विद्या वृद्धि , वाणी में तीव्रता,पराक्रम में वृद्धि, भाग्य वृद्धि।

धनु राशि: दाम्पत्य में तनाव या अवरोध, पेट व पैर की समस्या, क्रोध में वृद्धि, मानसिक पीड़ा, आंतरिक शत्रुओं में वृद्धि।

मकर राशि: दाम्पत्य में तनाव, खर्च वृद्धि, मन अशान्त, पैर में कष्ट, कन्धे या कमर के दर्द।

कुम्भ राशि: आय में वृद्धि, सम्मान में वृद्धि, विद्याध्ययन में अवरोध, वाणी तीव्र, रोग एवं शत्रु का समन।

मीन राशि: क्रोध में वृद्धि, सम्मान एवं परिश्रम में अवरोध, आय में वृद्धि, मन अशांत।

क्या है सुपर ब्लड मून
वैज्ञानिकों के मुताबिक इस चंद्र ग्रहण में चंद्रमा आम दिनों के मुकाबले 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी से ज्यादा चमकीला चमकदार दिखाई देता है। इस दौरान चांद का रंग लाल के करीब हो जाता है। यही वजह है कि इसे सुपर ब्लड मून कहा जाता है। इस दौरान सूरज की रोशनी पृथ्वी से होकर चंद्रमा पर पड़ती है, इसी छाए से चांद का रंग भी ग्रहण के दौरान बदल जाता है।

ये भी पढ़ें:
– ‘मोदी हटाओ प्रतियोगिता’ में, जानिए 15 दलों के इन बड़े नेताओं ने क्या-क्या बोला?
– महागठबंधन पर निशाना साधते हुए PM मोदी ने कहा- वाह..क्या सीन है
– ये फोटो आपको पागल बना देगी, जानिए क्या है माजरा
– क्या ’10 Year Challenge’ के नाम पर आपका फेशियल डेटा चुरा रहा है फेसबुक, जानिए कैसे?
– 30 दिनों के अंदर Instagram और Google से सीखें अंग्रेजी बोलना

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं