राहुल गांधी को आखिर अमेठी छोड़ रायबरेली क्यों आना पड़ा? ये है कांग्रेस की रणनीति

0
189

कांग्रेस ने आज सुबह ही रायबरेली से राहुल के नाम का ऐलान किया। वहीं, अमेठी सीट से किशोरी लाल शर्मा को उतारा है। वह सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाते हैं। राहुल गांधी नामांकन के लिए रायबरेली पहुंच गए हैं। उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी, जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी विशेष विमान से राहुल के साथ आए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी थोड़ी देर में रायबरेली पहुंच रहे हैं।

राहुल करीब 12.30 बजे नामांकन करेंगे। आज (शुक्रवार) को नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा ने रायबरेली से योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है, जबकि अमेठी से स्मृति ईरानी लड़ रही हैं।

राहुल के लिए रायबरेली को सुरक्षित सीट
2004 से चुनावी राजनीति में उतरे राहुल गांधी ने सबसे अधिक चार बार अमेठी लोकसभा सीट से चुनावी ताल ठोक हैं। वहीं, केरल की वायनाड लोकसभा सीट से वह दो बार उम्मीदवार रहे हैं। अमेठी लोकसभा सीट से 2004, 2009 और 2014 में राहुल गांधी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें: vivoV30e स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

, 2019 में उन्हें भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा। अमेठी में 2019 में मामला फंसता देखकर राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट का रुख किया था। वहां से उन्हें जीत मिली। लोकसभा चुनाव 2024 में भी वायनाड से वे चुनावी मैदान में हैं। हालांकि, इस बार उन्हें इस सीट पर माकपा से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस राहुल के लिए रायबरेली को सुरक्षित सीट मान रही है।

ये भी पढ़ें: भूल गए हैं कौन सी लगी थी COVID की वैक्सीन, घर बैठे जानें इन 5 स्टेप से

कांग्रेस की खानदानी सीट है रायबेरली 
रायबरेली लोकसभा सीट 1952 के चुनाव के बाद से सबसे अधिक बार गांधी परिवार के पास रही है। राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी यहां से पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और जीते। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के साथ-साथ दो बार यहां से अरुण नेहरू भी सांसद रह चुके हैं। ऐसे में गांधी परिवार की विरासत वाली सीट पर राहुल गांधी को उतारने का निर्णय लिया गया।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।