Nepal Bus Accident: नेपाल की नदी में गिरी महाराष्ट्र के यात्रियों से भरी बस, 14 की मौत

0
144

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस शुक्रवार को नेपाल की मार्स्यांग्डी नदी (Nepal Bus Accident) में गिर गई। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। 14 की मौत हो गई है। 16 घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि नेपाल के स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत की बात कही है। भारतीय नंबर प्लेट वाली ये बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।

नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। सशस्त्र पुलिस बल (APF) के 45 जवानों की एक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। नेपाल सेना का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर मेडिकल टीम को लेकर काठमांडू से तनहुन के लिए उड़ान भर चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार ने महाराजगंज एसडीएम को घटनास्थल पर भेजा है।

10 दिन नेपाल घुमने का था प्लान
गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस गोरखपुर के केसरवानी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की है। बस का नंबर UP-53 FT 7623 है। यह गोरखपुर के धर्मशाला बाजार इलाके में रहने वाले सौरभ केसरवानी की पत्नी शालिनी केसरवानी के नाम पर रजिस्टर्ड है। महाराष्ट्र से करीब 4 महीने पहले केसरवानी ट्रेवल्स की 3 बसों की नेपाल जाने के लिए बुकिंग हुई थी। तीनों बसें 20 अगस्त को नेपाल पहुंचीं। 10 दिन इन्हें नेपाल में घूमना था। एक बस आज नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि दूसरी बसों में सवार लोग नेपाल के मुगलिंग में रुके हुए हैं। उनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

तनहुन नेपाल का लैंडस्लाइड प्रोन एरिया ​​​​​​
नेपाल का तनहुन जिला ऐसा इलाका है, जहां लैंडस्लाइड होते रहते हैं। इसके कुल 85 वार्ड में 48 लैंडस्लाइड रिस्क जोन में आते हैं। जून 2024 में यहां के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर जनार्दन गौतम ने मानसून के दौरान यातायात संबंधी अलर्ट जारी किया था। गौतम ने मानसून के समय इस इलाके में बाहर से आने वाले यात्री को सावधानी बरतने की सलाह दी थी। यह इलाका लैंडस्लाइड, बाढ़, बिजली गिरने और तूफान जैसे हाई रिस्क वाले क्षेत्रों में आता है।

दूसरी ओर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल बस हादसे में मदद के निर्देश दिए हैं। रिलीफ कमिश्नर जीएस नवीन ने नेपाल सरकार के अधिकारियों से बात की। नेपाल में तैनात भारतीय पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट किया जा रहा है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।