Nagpur Violence: औरंगजेब की कब्र पर नागपुर में कैसे मचा बवाल? देखिए VIDEO

141

महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur Violence) शहर में हाल ही में हुई हिंसा ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया। देखते ही देखते शहर के कुछ इलाकों में पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं सामने आईं। इसके बाद प्रशासन को कर्फ्यू और इंटरनेट बंद करने जैसे कड़े कदम उठाने पड़े। लेकिन आखिर यह हिंसा क्यों भड़की?

औरंगजेब कब्र विवाद के चलते सोमवार को महाराष्ट्र में हिंदू संगठनों ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। इस दौरान नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने औरंगजेब का पुतला फूंका। इसमें कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इसका वीडियो वायरल हो गया। सोमवार रात 8:30 बजे नागपुर के महाल इलाके में हिंसा भड़क गई। इसके बाद पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई।

उपद्रवियों ने घरों पर पथराव किया और सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस पर भी हमला किया गया। DCP निकेतन कदम कुल्हाड़ी के हमले से घायल हो गए। स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और 55 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें: ‘औरंगजेब कब्र’ का बाबरी मस्जिद जैसा ही हश्र होगा, महाराष्ट्र में बढ़ी सुरक्षा, जानें पूरा मामला?

स्थानीय लोगों के अनुसार, लगभग 200 से 300 लोगों की भीड़ अचानक आई और उन्होंने घरों को निशाना बनाकर पथराव किया। इलाके में खड़ी गाड़ियों को तोड़ा गया, कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। हमलावरों ने चेहरे ढक रखे थे और कुछ के पास पेट्रोल बम भी थे। स्थानीय निवासी ने बताया, ‘हमने आज तक ऐसी घटना नहीं देखी। हमारे घरों की खिड़कियों पर पत्थर बरसाए गए। भीड़ में कोई भी स्थानीय नहीं था. एक वृद्ध महिला की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot (@panchdoot_news)

पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल ने बताया कि शहर में BNS की धारा 163 (IPC की धारा 144 की तरह) लागू कर दी गई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस की 20 टीमें बनाई गई हैं। उधर, CM देवेंद्र फडणवीस ने देर रात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के साथ बैठक की। इसके बाद बावनकुले नागपुर के लिए रवाना हो गए। CM ने उन्हें घटना पर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

बावनकुले नागपुर के संरक्षक मंत्री हैं। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से विधायक हैं। वहीं, छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। SP ने बताया कि जिले में SRPF की एक कंपनी और दो प्लाटून तैनात किए गए हैं।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षा बढ़ी
हिंसा के बाद शहर के गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर में कर्फ्यू लगाया गया है। इसके अलावा मुंबई में भी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मालवणी, भिंडी बाजार, कुर्ला, शिवाजी नगर-मानखुर्द और अंटॉपहिल जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में स्थानीय पुलिस को सतर्क कर दिया गया। मुंबई पुलिस ने भी विभिन्न इलाकों के सभी धर्मों के प्रमुख लोगों से संपर्क कर किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास नहीं रखने की अपील की है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।