संत रामगिरी और नीतेश राणे ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ ऐसा क्या बोला कि मुंबई में मचा हंगामा?

0
61

सोशल मीडिया पर लगातार ओवैसी की पार्टी AIMIM के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील और वारिश पठान 12000 हजार से अधिक समर्थकों के साथ लगातार मुंबई चलों (Muslim Protest Mumbai) की वीडियो शेयर कर रहे थे। हालांकि पहले मामला समझ नहीं आया है कि आखिर इतनी भारी संख्या में AIMIM समर्थक मुंबई क्यो जा रहा हैं। मामले की पड़ताल करने पर पता चला कि दरअसल, भाजपा विधायक नितेश राणे और संत रामगिरी महाराज ने मुस्लिमों को लेकर टिप्पणी की थी।

इसके खिलाफ AIMIM ने छत्रपति संभाजी नगर से तिरंगा रैली निकाली। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान ठाणे के आनंद नगर जकात नाके के पास AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस हुई। फिर पुलिस ने उनपर लाठियां बरसाईं। रैली के दौरान मुंबई के कई इलाकों में जाम लग गया। पुलिस ने रैली को ठाणे से वापस कर दिया।

रैली में शामिल लोग मुंबई जाकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलना चाहते थे। वे CM से भाजपा विधायक नितेश राणे और संत रामगिरी महाराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं AIMIM की रैली में शामिल भीड़ की तुलना भाजपा विधायक नितेश राणे ने पोहे से की है। नितेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में भीड़ की तस्वीर और पोहे की तस्वीर के साथ लिखा- ‘इतना तो हम नाश्ते में खा जाते हैं।’ इसके बाद मामले ने तूल पड़ लिया। AIMIM के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर #AllEyesOnIndianMuslims ट्रेंड करना शुरु किया।

नितेश राणे के अबतक दिए विवादित बयान
19 सितंबर: नितेश ने सांगली में कहा था कि 24 घंटे के लिए पुलिस को छुट्टी पर भेज दो फिर हिंदू अपनी ताकत दिखा देंगे। 1 सितंबर: उन्होंने अहमदनगर में कहा- ‘​​​​​रामगिरी महाराज के खिलाफ किसी ने कुछ भी किया तो मस्जिदों के अंदर जाकर चुन-चुनकर मारेंगे।​​​​​​​’​​​​​​​ अप्रैल 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं की बैठक में नितेश राणे ने कहा था कि 4 जून को रिजल्ट उनके हिसाब से नहीं आएं तो सरपंच पैसा मांगने न आएं। उन्हें अभी जितने वोट मिले हैं, नितेश राणे को उससे ज्यादा वोट चाहिए।

जून 2023: नितेश राणे ने कहा था अगर कोई ओवैसी की जुबान काटकर लाएगा, तो उसे इनाम दूंगा। उनका यह बयान AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के लोकसभा की सदस्यता लेते समय जय फिलिस्तीन का नारा लगाने के बाद आया था।मई 2023: नितेश राणे ने संजय राउत को सांप कहा था। साथ ही दावा किया कि संजय राउत राजनीतिक रूप से उद्धव ठाकरे को खत्म करना चाहते हैं। वो जल्द ही उद्धव ठाकरे को छोड़कर NCP (SP) में शामिल हो जाएंगे।

कौन हैं रामगिरि महाराज
इस पूरे मामले में रामगिरि महाराज का नाम भी आ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। महंत रामगिरि महाराज महाराष्ट्र के सरला द्वीप के मठाधीश हैं। उनके भक्तों की संख्या लाखों में बताई जाती है। छत्रपति संभाजीनगर, नासिक, जालना, जलगांव क्षेत्र में महंत रामगिरि महाराज का काफी प्रबाव माना जाता रहा है।


व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

पिछले दिनों रामगिरि महाराज पर पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। नासिक जिले के सिन्नर तालुका के शाह पंचाले गांव में एक कार्यक्रम के दौरान रामगिरी महाराज ने टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया था। मुस्लिम संगठनों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन किया और रामगिरि की गिरफ्तारी की मांग भी की।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं