बेंगलुरु में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, लड़की के किए 32 टुकड़े, शहर में मची सनसनी, जानिए पूरा मामला?

29 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को 32 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया गया। यह घटना बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में व्यालिकावल रिहायशी इलाके के एक फ्लैट में हुई।

0
67

साल 2022 में दिल्ली के मेहरौली में श्रद्धा वॉकर का केस तो आपको याद होगा। जिसमें लड़की की हत्या कर उसके शव के 36 टुकड़े कर दिए गए थे। उस समय मृतका के शव के टुकड़े को मेहरौली के जंगल में फेंक देने की खौफनाक वारदात ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।

अब एक ऐसा ही मामला बेंगलुरु ( Bengaluru murder) से सामने आया है, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैली दी है।  29 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को 32 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया गया। यह घटना बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में व्यालिकावल रिहायशी इलाके के एक फ्लैट में हुई। पुलिस को शक है कि प्रेम प्रसंग के चलते यह हत्या हुई है। पुलिस को शक है कि यह हत्या करीब 15 दिन पहले हुई थी। पुलिस को क्राइम सीन पर मृतका के शव के टुकड़े उसके घर के अंदर एक रेफ्रिजरेटर में रखे मिले। 

ये भी पढ़ें: उदयपुर के गोगुंदा में पैंथर का आतंक, 2 दिन में गई 3 लोगों की जान, देखें तस्वीरें

फिलहाल पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर है और मामले की जांच कर रही है। इस मर्डर के पीछे का मकसद या संदिग्धों के बारे में अभी कोई और जानकारी नहीं मिली है। कमिश्नर ने बताया कि हत्या की शिकार महिला दूसरे राज्य की थी, लेकिन वह अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में रहती थी।

ये भी पढ़ें: NIT Patna Suicide: आंध्र प्रदेश की छात्रा ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का भारी बवाल


लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

मृतका के घरवालों के आने के बाद हत्या का पता चला। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते कुछ दिनों से घर से बदबू आ रही थी, जिसके बाद घर का ताला तोड़कर अंदर जाने पर हत्या का पता चला। बताया जा रहा है कि वह महिला तीन महीने पहले ही इस जगह पर किराए के मकान में आई थी। पुलिस के अनुसार मौके पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम पहुंच चुकी है और मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।