Maharashtra Election 2024: BJP की 99 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी, ये 7 नाम चौंका देंगे

0
93

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (maharashtra election 2024) के लिए रविवार को बीजेपी ने 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया है। 10 उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ेंगे। मौजूदा तीन निर्दलीय विधायकों को भी भाजपा ने टिकट दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

बता दें, 2024 लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में INDIA गठबंधन को 30 और NDA को 17 सीटें मिलीं।। इनमें BJP को 9, शिवसेना को 7 और NCP को सिर्फ 1 सीट मिली। भाजपा को 23 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 लोकसभा चुनाव से NDA को 41 सीटें मिली थीं। 2014 में यह आंकड़ा 42 था। यानी आधे से भी कम।

डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से लड़ेंगे। महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को भोकरदन सीट से टिकट दिया गया है।

लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

सूची में कौन-कौन से हैं प्रमुख नाम?

  • नागपुर दक्षिण पश्चिम से पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस
  • कामठी से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले
  • जलगांव से संजय कूटे
  • बल्लारपुर से सुधीर मुनगंटीवार
  • कोथरुड (पुणे) से चंद्रकांत पाटील
  • ठाणे से संजय केलकर
  • नीलंगा से संभाजी नीलंगेकर

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को कोलाबा से और नितेश राणे को कंकावली से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की सीट कराड दक्षिण से अतुल भोसले को और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज शिवेंद्रराजे भोसले को सातार से उम्मीदवार बनाया गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे. वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के तहत सहयोगी के तौर पर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) यूपीए की ओर से चुनाव लड़े थे। भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने 161 सीटें (भाजपा 105, शिवसेना 56) जीतीं। जबकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन ने 98 सीटें (एनसीपी ने 54, कांग्रेस ने 44) हासिल कीं थी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।