PM की नाराजगी के चलते क्या इसलिए रिजिजू से छिना कानून मंत्रालय? जानें क्या है मामला

0
326

Kiren Rijiju News: केंद्र की मोदी कैबिनेट ने बड़ा बदलाव करते हुए किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय वापस ले लिया है और अब उन्हें अर्थ साइंस मंत्रालय दिया गया है। रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। मेघवाल के पास संसदीय मामलों के राज्य मंत्री का जिम्मा भी है।

सूत्रों के मुताबिक, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने में देरी, न्यायपालिका से सार्वजनिक टकराव ऐसी कई चीजें थीं, जिसे लेकर प्रधानमंत्री उनके नाराज थे, जिसका खामियाजा रिजिजू को भुगतना पड़ा है। मंत्रालय बदलने के साथ किरेन रिजिजू ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- PM नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कानून मंत्री के रूप में सेवा करने का सम्मान मिला।

मैं CJI डीवाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों और हाईकोर्ट के सभी जजों, लोअर ज्यूडीशियरी और सभी कानूनी अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने जनता के लिए न्याय को सरल बनाया। अब मैं बीजेपी के एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में अर्थ साइंस मिनिस्ट्री में भी उसी जोश के साथ काम करके पीएम मोदी के विजन को पूरा करने उत्सुक हूं।

कांग्रेस का बयान-
कांग्रेस की अलका लांबा ने कहा, “रिजिजू के जजों की नियुक्तियों और अदालतों पर टिप्पणियों से मोदी सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई थीं। सरकार ने अपनी छवि बचाने के लिए अपने कानून मंत्री की बलि देकर अच्छा किया।”

कौन है अर्जुन राम मेघवाल
अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान के बीकानेर से लोकसभा सांसद हैं पूर्व नौकरशाह अर्जुन राम मेघवाल तीसरी बार सांसद चुने गए हैं राजस्थान में विधानसभा चुनावो के मद्देनज़र उनकी पद्दोन्नति के राजनीतिक मायने भी हैं बीकानेर के छोटे से गांव शमीदेसर में जन्मे मेघवाल अनुसूचित जाति से आते हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।