कौन हैं राहुल गांधी के साथ दिखीं इल्हान उमर? BJP को तस्वीर देख क्यों लगी मिर्ची, जानें पूरा माजरा?

0
197

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) तीन दिन की अमेरिका यात्रा पर हैं। इस दौरे के बीच, भाजपा ने भारत विरोधी सांसद इल्हान उमर (ilhan omar) से राहुल की मुलाकात को लेकर हमला किया है। राहुल गांधी के कई बयानों पर भारत में सियासी पारा भी चढ़ गया है। भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा की तरह भारत विरोधी विष फैलाने में जुटे हैं।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इस बार जो हुआ है, वो अपने आप में बहुत गंभीर और पूरे देश के लिए विचारणीय है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल ने कभी भी भारत का अपमान नहीं किया और न ही वह ऐसा कभी करेंगे।

कौन हैं इल्हान उमर
इल्हान का जन्म सोमालिया में हुआ। सोमालिया में जारी गृह युद्ध के बीच उनके परिवार ने सोमालिया छोड़कर केन्या के शरणार्थी कैम्प में शरण ली। उस वक्त इल्हान की उम्र आठ साल थी। करीब चार साल तक उनके परिवार ने केन्या का शरणार्थी कैम्प में बिताए। 1990 में उनका परिवार यहां से अमेरिका आ गया। अमेरिका में इल्हान ने राजनीति में अपना करियर बनाया। कहते हैं कि उनके दादा ने इसके लिए उन्हें प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें: Jio ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 4G फोन, UPI पेमेंट समेत 7 नए फीचर्स से लैस, जानें कीमत

2016 में इल्हान उमर चुनाव जीतकर मिनिसोटा की प्रतिनिधि सभा पहुंची। 2019 में इल्हान मिनिसोटा से सांसद चुनी गईं। अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य बनने वाली इल्हान उमर पहली अफ्रीकी शरणार्थी हैं। इसके साथ ही इल्हान उमर मिनिसोटा का प्रतिनिधित्व करने वाली भी पहली अश्वेत महिला हैं। अमेरिकी कांग्रेस पहुंचने वाली दो मुस्लिम-अमेरिकी महिलाओं में भी इल्हान उमर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में भगवान और भारत की बेरोजगारी को लेकर क्या बोल गए राहुल गांधी? देखें VIDEO

इल्हान उमर ने दिए भारत के खिलाफ बयान
अमेरिकी डेमोक्रेट सांसद इल्हान उमर की भारत विरोधी के तौर पर पहचान है। 2022 में इल्हान पाकिस्तान दौरे पर आई थीं। इस दौरान वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) भी गई थीं। भारत ने उनके दौरे पर सख्त आपत्ति जताते हुए इसकी निंदा की। इसके बाद बाइडन प्रशासन को इस मामले में सफाई देनी पड़ी थी। भारत की आपत्ति के बाद अमेरिकी सरकार ने इल्हान के दौरे से पल्ला झाड़ लिया था।


लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

ये ही नहीं, जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर थे। यहां पीएम मोदी ने संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित किया था। हालांकि, पीएम मोदी के इस संबोधन का इल्हान उमर समेत अमेरिका की दो महिला सांसदों ने बहिष्कार किया। इल्हान भारत में अल्पसंख्यकों के शोषण का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें: कौन हैं अनुष्का शर्मा की बहन Ruhani Sharma? इंटरनेट पर लीक हुआ इंटीमेट VIDEO

इससे पहले भी सांसद ने भारत विरोधी बयान दिया था। इल्हान उमर ने अप्रैल 2022 में अमेरिकी संसद में कहा था, ‘आखिर मोदी सरकार मुसलमानों के खिलाफ और क्या-क्या जुल्म करेगी तब जाकर बाइडन प्रशासन कुछ कहेगा?’ उन्होंने अमेरिका के भारत समेत कई देशों के साथ रिश्तों को ‘ऐतिहासिक अन्याय’ की संज्ञा दी थी। इल्हान उमर अमेरिकी संसद में भारत के खिलाफ एक प्रस्ताव भी लाई थीं। इसमें कहा गया था कि भारत को एक ऐसा देश घोषित किया जाए जहां पर धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का कथित उल्लंघन होता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।