3 अरब डॉलर का होगा Hyundai का सबसे बड़ा IPO, जानिए पूरी डिटेल

जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं।

0
23

हुंडई (Hyundai IPO) मोटर्स इंडिया इंडियन मार्केट में अब तक का सबसे बड़ा इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) से आईपीओ लानी की मंजूरी मिल गई है। आईपीओ दस्तावेज जून में दाखिल किए गए थे। इसके अनुसार आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटर हुंदै मोटर कंपनी (Hyundai IPO) द्वारा 14,21,94,700 शेयर बिक्री पेशकश (OFS) है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हुंडई इंडिया का IPO करीब 25 हजार करोड़ रुपए का होगा। ऐसा हुआ तो ये देश में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। 2022 में सरकार ने LIC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेची थी। इसके लिए करीब 21 हजार करोड़ रुपए का IPO लाया गया था।

हुंडई इंडिया का IPO के बारें में
कंपनी का प्लान IPO के जरिए भारतीय शेयर बाजार से 3 अरब डॉलर (करीब 25,000 करोड़ रुपये) जुटाने का है।  आईपीओ के जरिए हुंडई मोटर इंडिया 18 से 20 अरब डॉलर के बीच वैल्यूएशन पाने का टार्गेट लेकर चल रही है। अगले महीने यानी अक्टूबर में हुंदै का आईपीओ आ सकता है। कंपनी जल्द ही प्राइस बैंड और दूसरी जानकारी जारी कर सकती है।

ये भी पढ़ें: Vivo ने भारत में लॉन्च किया V40e स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे धांसू स्पेसिफिकेशन

20 सालों में दूसरी बार आया ऑटोमोबाइल कंपनी का IPO
यह IPO भारत में किसी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर कंपनी का 20 सालों में पहला इनिशियल पब्लिक ऑफर होगा। इससे पहले मारुति सुजुकी का 2003 में IPO आया था। मारुति सुजुकी इंडिया के बाद हुंडई देश की दूसरी सबसे बड़ी कारमेकर कंपनी है।

28 साल से है भारत में हुंडई
दक्षिण कोरियाई कार मैन्युफैक्चरर हुंदै 28 साल से भारत में काम कर रही है। हुंदै मोटर इंडिया ने भारत में 1996 में परिचालन शुरू किया और वर्तमान में विभिन्न सेगमेंट में 13 मॉडल की बिक्री करती है। 15 प्रतिशत शेयर मार्केट है कंपनी का।

ये भी पढ़ें: क्यों माने जाते हैं राजस्थान के ये 7 लोक देवी-देवता इतने चमत्कारी?

IPO क्या होता है?
जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं। कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है। इसी के लिए कंपनी IPO लाती है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।