दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी हार का सामना करना पड़ा। 2015 और 2020 में जबरदस्त जीत दर्ज करने वाली AAP इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सामने टिक नहीं पाई। AAP की इस हार के कई कारण हैं, जिनमें भ्रष्टाचार के आरोप, केजरीवाल सरकार की एंटी-इनकंबेंसी और भाजपा की रणनीति शामिल हैं। लेकिन एक और बड़ा मुद्दा जिसने AAP की छवि को गहरा नुकसान पहुंचाया, वह था स्वाति मालीवाल विवाद।
दिल्ली महिला आयोग (Swati Maliwal) की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और AAP नेता अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगियों के बीच हुए विवाद ने आम आदमी पार्टी की छवि को काफी नुकसान पहुंचाया। चुनाव से ठीक पहले स्वाति मालीवाल ने पार्टी के भीतर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए, जिससे AAP को बड़ा झटका लगा। जिसके बाद लगातार स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दिल्ली चुनावों के दौरान स्वाति ने अरंविंद केजरीवाल के खिलाफ खूब प्रचार किया जिसमें बीजेपी का साथ भी मिला।
ये भी पढ़ें: Delhi Election Result: ये 7 बड़ी वजहें बनी AAP के पतन का कारण, जानिए BJP ने कैसे भुनाया मौका?
2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर स्वाति मालीवाल के मीम्स शेयर किए जा रहे हैं और केजरीवाल की हार के पीछे एक बड़ा फैक्टर स्वाति को बताया जा रहा है।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) February 8, 2025
ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव 2025: केजरीवाल-सिसोदिया चुनाव हारे, दिल्ली में 27 साल बाद BJP सरकार
स्वाति मालीवाल के कारण कितना प्रभावित हुआ दिल्ली चुनाव (Delhi Election 2025)
महिला वोटर्स का AAP से मोहभंग AAP हमेशा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का दावा करती रही है। लेकिन जब स्वाति मालीवाल जैसी वरिष्ठ महिला नेता ने पार्टी के भीतर ही उत्पीड़न का मुद्दा उठाया, तो महिलाओं के बीच AAP की साख कमजोर हुई।
BJP को मिला मुद्दा भाजपा ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और इसे AAP सरकार की दोहरी नीति करार दिया। BJP के नेताओं ने प्रचार में बार-बार इस विवाद का जिक्र किया, जिससे AAP को नुकसान हुआ।
Delhi Elections are over but Swati Maliwal is Unstoppable 🔥
She will destroy AAP to the core 😹 pic.twitter.com/nkM5nX8r91
— Sunanda Roy 👑 (@SaffronSunanda) February 6, 2025
केजरीवाल सरकार पर नैतिकता को लेकर सवाल आम आदमी पार्टी हमेशा खुद को ईमानदारी और नैतिकता की राजनीति करने वाली पार्टी बताती आई है। लेकिन इस विवाद के बाद पार्टी की छवि को बड़ा झटका लगा।
मीडिया ट्रायल और नकारात्मक प्रचार चुनाव प्रचार के दौरान यह विवाद मीडिया में छाया रहा। AAP अपने विकास कार्यों की बजाय इस मुद्दे पर सफाई देने में ही उलझी रही, जिससे पार्टी का असली चुनावी एजेंडा कमजोर पड़ गया।
ये सारा कूड़ा अभी केजरीवाल जी के घर फेंकने जा रही हूँ… pic.twitter.com/y92RqVy116
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 30, 2025
महिला सुरक्षा पर AAP के दावों की पोल खुली? दिल्ली में महिला सुरक्षा हमेशा से बड़ा मुद्दा रही है। AAP सरकार पर पहले भी कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इस विवाद ने पार्टी की साख को और कमजोर कर दिया।
पार्टी के भीतर बिखराव और असंतोष यह विवाद सिर्फ महिला सुरक्षा तक सीमित नहीं था, बल्कि इससे AAP में अंदरूनी कलह भी उजागर हुई। इससे पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े हुए, जिससे मतदाता भाजपा की ओर झुक गए।
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
पंचदूत को व्हाट्सऐप पर फॉलो करें, Panchdoot WhatsAPP पर क्लिक करें…
क्या AAP इस हार से सबक लेगी?
AAP की हार में स्वाति मालीवाल विवाद एक अहम कारक साबित हुआ। इस चुनाव में महिलाओं ने भाजपा पर ज्यादा भरोसा जताया और AAP की नैतिक छवि को गहरा नुकसान हुआ। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि AAP इस हार से क्या सबक लेती है और अपनी छवि सुधारने के लिए क्या कदम उठाती है।
दिल्ली की 9 हॉट सीटें
सीट | आम आदमी पार्टी | बीजेपी | आगे/पीछे |
नई दिल्ली | अरविंद केजरीवाल | प्रवेश वर्मा | आप हारी |
जंगपुरा | मनीष सिसोदिया | तरविंदर सिंह मारवाह | आप हारी |
कालकाजी | आतिशी | रमेश बिधूड़ी | आप जीती |
बाबरपुर | गोपाल राय | अनिल कुमार | आप आगे |
शकूर बस्ती | सत्येंद्र जैन | करनैल सिंह | बीजेपी आगे |
मालवीय नगर | सोमनाथ भारती | सतीश उपाध्याय | बीजेपी आगे |
ग्रेटर कैलाश | सौरभ भारद्वाज | शिखा राय | बीजेपी आगे |
ओखला | अमानतुल्लाह खान | मनीष चौधरी | आप आगे |
पटपड़गंज | अवध ओझा | रवींद्र सिंह नेगी | आप हारी |
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।