गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के रंग में नहाया बुर्ज खलीफा

0
536

दुबई: बुर्ज खलीफा ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अंग्रेजी और अरबी भाषा में अपने ट्वीट में बताया, ‘आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार एलईडी प्रकाश से भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे।

दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर ऊंची है और इसका नामकरण अबु धाबी के शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर किया गया है। गौरतलब है कि अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं। भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर संयुक्त अरब अमीरात के सशस्त्र बलों के सैनिक गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे।

चीनी अखबार ने नोटबंदी पर लिखा, मंगल पर घर देने के वादे जैसी थी पीएम मोदी की घोषणा

रिपब्लिक डे: एजुकेशन और टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ेगा भारत-प्रणब मुखर्जी