75 साल के आरोपी ने राधास्वामी आश्रम में नाबालिगों से किया रेप, एक हुई प्रेग्नेंट, पढ़ें पूरा मामला?

जेल जाने से पहले मोहनलाल ने जुर्म कबूला। उसने बताया कि दोनों लड़कियों ने करीब 6-7 महीने से आश्रम पर आना शुरू किया था। वे मेरी साइकिल मांगकर ले जाती थीं

0
123

बुलंदशहर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास (Bulandshahr Radha Soami Satsang) में दो नाबालिग बच्चियों से रेप का मामला सामने आया है। 75 साल के आरोपी मुख्य सेवादार मोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि आश्रम में एक सेवादार ने दो नाबालिग लड़कियों से रेप किया है। इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़कियों का मेडिकल कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है दोनों लड़कियां सत्संग भवन में खेलने जाती थीं। सेवादार छात्राओं को प्रसाद की मीठी गोलियों के नाम पर नशीली दवाएं खिलाता था। जब छात्राएं बेसुध हो जाती थीं तो दुष्कर्म करता था। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में दावा किया है कि एक 13 साल की नाबालिक मेडिकल जांच में 4 महीने की प्रेग्नेंट निकली है।

पुलिस को शक है कि सेवादार ने और भी बच्चियों को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने आश्रम आने वाली बच्चियों और उनके पेरेंट्स से पूछताछ शुरू की है। वहां आने वाली महिलाओं से भी बात की जा रही है। 2 लड़कियों से रेप की घटना के बाद पुलिस ने आश्रम पर ताला लगवा दिया है। जांच पूरी होने तक कोई भी आश्रम के अंदर नहीं घुसेगा। हफ्ते में सिर्फ एक दिन आश्रम में अनुयायी जुटते थे। 6 दिन यह सूना पड़ा रहता था। सेवादार ने इसका फायदा उठाया और ऐसा घिनौना कांड करता रहा।

ये भी पढ़ें: रतन टाटा की 10,000 करोड़ की संपत्ति का हिस्सा बनें शांतनु और टीटो, जानें किसे-क्या मिला?

4 महीने की प्रेग्नेंट निकली एक बच्ची
एक नाबालिक परिवारवालों ने बताया कि बेटी के पेट में दर्द की शिकायत होने पर उसे एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ले गए। जांच में बेटी 4 महीने की प्रेग्नेंट निकली। परिजन ने छात्राओं से मामले की जानकारी ली। दोनों छात्राओं के परिजन कोतवाली पहुंचे। आरोपी सेवादार के खिलाफ नामजद शिकायत दी। बच्ची के घरवालों ने बताया कि सेवादार 75 साल का है, इस वजह से कोई भी उस पर शक नहीं करता था। गांव के कई परिवार के बच्चे अक्सर सत्संग भवन में खेलने जाते थे। सत्संग के दौरान महिलाएं भी वहां जाती थीं। वहां सेवादार के व्यवहार से कभी ऐसा नहीं लगा कि वह सत्संग भवन के अंदर रेप जैसी घिनौनी वारदात कर सकता है।

ये भी पढ़ें:  ‘बाबा बालकनाथ’ का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल, एक्शन में आई राजस्थान पुलिस, देखें VIDEO

आरोपी बोला- दो-तीन बार रेप किया होगा
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, जेल जाने से पहले मोहनलाल ने जुर्म कबूला। उसने बताया कि दोनों लड़कियों ने करीब 6-7 महीने से आश्रम पर आना शुरू किया था। वे मेरी साइकिल मांगकर ले जाती थीं, ताकि चलाना सीख सकें। जब वे साइकिल वापस करने आती थीं, मैं उनको चाय बनाने वाले कमरे में ले जाता था। करीब चार-पांच महीने पहले दो-तीन बार रेप किया होगा। इसके बाद लड़कियों ने आश्रम आना बंद कर दिया। लड़कियों ने कभी इस बात का विरोध नहीं किया था।

ये भी पढ़ें: क्यों आधी रात को ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे से गूंजी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, देखें VIDEO


लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

कौन है आरोपी के परिवार में
जानकारी के मुताबिक, मोहनलाल की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके तीन बेटे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। दो बेटे दिल्ली और अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। तीसरा बेटा गांव में ही रहता है। वह बेटों से अलग रहता था।

बता दें, बुलंदशहर में 750 गज में फैला यह सत्संग भवन 1990 में बना था। यहां एक महीने में 6 बार सत्संग होता है। यहां कोई परमानेंट कर्मचारी नहीं है, लेकिन रात को सोने के लिए आरोपी सेवादार मोहनलाल के अलावा 2 और लोगों की ड्यूटी लगाई जाती है। इससे पहले यहां ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।