Birthday Special: राजपूत परिवार से आते हैं सलमान खान, जानिए भाईजान के जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें

0
1739

मुम्बई: सबके भाईजान सलमान खान आज यानी बुधवार 27 दिसंबर को पूरे 52 साल के हो गए है। आज वह मुम्बई स्थित ग्लैक्सी अपार्टमेंट में अपने परिवार संग अपना जन्मदिन मनाएंगे। देर रात से सोशल मीडिया पर सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो गई थी। इसी बीच सलमान के सबसे अच्छे दोस्त शाहरूख खान ने भी उन्हें बधाई दी। किंग खान ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हों 50 हजार’। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सलमान का जन्मदिन तो एक महीने तक सेलिब्रेट किया जा सकता है।

खैर सलमान खान के बारें में बात जितनी की जाए उतना कम है क्योंकि उनके बारें पूछने के लिए उनके फैंस के पास खूब सवाल है और शायद सलमान के पास उनके जवाब भी लेकिन वह कभी देते नहीं है। तो चलिए आज सलमान के बर्थडे हम भी कुछ खास बनाते है और आपको बतातें है कुछ खास चीज जो सलमान के बारें कम लोग जानते हैं…।

राजपूत परिवार से आते सलमान खान-
क्यों जोर का झटका बहुत जोर से लगा, आपने सही पढ़ा है सलमान खान की रंगों में राजपूत का खून है। अब आप सोच रहे हैं कि कैसे तो आपको बता दें उनकी मां सलमा खान हिंदु परिवार से है और वो भी राजपूती परिवार से। सलमान खान के नाना बलदेव सिंह चरक जम्‍मू-कश्‍मीर से ताल्‍लुक रखते थे। हालांकि उनकी मां की परवरिश महाराष्ट्र में हुई है।

खान परिवार की तीन पीढ़ियां सेना से है-
सलमान के दादा अब्दुल रशीद खान और उनके भी दादा अब्दुल लतीफ खान थे। उनके परिवार की तीन पीढ़ियां सेना में भर्ती हुईं। सलमान के पापा सलीम ही ऐसे शख्स थे जिन्होंने अपना करियर लेखक के तौर पर शुरू किया और आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम है।

Salman-khan-family
सलमान अपने घर की हैं भीगी बिल्ली-
हंसी आई..लेकिन ये सच हैं कि सलमान खान अपने घर की भीगी बिल्ली है। सलमान का सारा गुस्सा घर के बाहर दिखाई देता है, घर के अंदर उनकी हालात ऐसी है कि उनके नौकर भी उन्हें डांट लगा देते हैं। दरअसल, सलमान के छोटे भाई अरबाज खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि हमारे घर में कुछ नौकर हमारे जन्म के दौरान के है इसलिए वो हमारे परिवार का अहम हिस्सा बन चुके है तो कभी सलमान जब लेट घर आते हैं तो पापा की जगह उन्हें नौकरो से डांट खानी पड़ती है।

सलमान की पहली गर्लफ्रेंड अशोक कुमार की नातिन थी-
जब भी सलमान की निजी जिंदगी की बात होती है, उनकी गर्लफ्रेंड्स का जिक्र जरूर होता है। वैसे तो सलमान की पहली गर्लफ्रेंड के तौर पर संगीता बिजलानी का नाम आता है, लेकिन बताया जाता है कि कॉलेज लाइफ में मशहूर एक्टर अशोक कुमार की नातिन शाहीन उनकी पहली गर्लफ्रेंड थीं।

खान परिवार मनाता है हर त्यौहार-
देखा जाए तो पूरे भारत में सलमान का ही परिवार ऐसा है जो हर त्यौहार बड़े-धूमधाम से मनाता है। फिर चाहें क्रिसमस हो, गणेश चतुर्थी, या फिर ईद हर त्यौहार एक जश्न की तरह मनाया जाता है। ये ही नहीं सलमान खान का परिवार इंडस्ट्री में अपने संस्कारों के लिए भी जाना जाता है। ये ही सबसे बड़ा कारण है कि सलमान खान हर किसी के चहेते हैं।

सलमान खान से जुड़े कुछ अहम सवाल-
सलमान का फैंस उनसे पूछना चाहते है कि वह शादी कब करेंगे, उन्हें लोगों के बीच गुस्सा इतना ज्यादा क्यों आता है, अगर हिरण का शिकार उन्होंने नहीं किया तो किसने किया। लूलिया वंतूर से उनका रिश्ता क्या है। ये ऐसे तमाम सवाल है जो सलमान खान के फैंस उनसे पूछना चाहते हैं लेकिन कभी सलमान उनका जवाब कभी देना नहीं चाहते।

सलमान के नीले ब्रेसलेट का असली राज-
सलमान का ब्रेसलेट आज उनका सिग्‍नेचर बन गया है। असल में यह ब्रेसलेट उनके पिता सलीम खान पहनते थे, जो उन्‍हें सलमान के चाचा ने लाकर दिया था। ब्रेसलेट में फिरोजा रत्न जड़ा हुआ है। यह रत्‍न चौथे खलीफा हजरत अली और 8वें इमाम रजा फिरोजे की अंगूठी में भी शोभा पाता था।

सलमान खान ने ये गाया था पहला गाना-
सलमान खान की सिंगिंग अब सबके सामने है। उनका गाया ‘हैंगओवर’ और ‘मैं हूं हीरो’ कमोबेश सभी की प्‍लेलिस्‍ट में शामिल है। वैसे सलमान ने पहली बार ‘हैलो ब्रदर’ का गीत ‘चांदी की डाल पर’ गाया था।

salman-khan_सलमान को है बॉलीवुड से चिढ़-
सलमान उन गिने-चुने एक्‍टर्स में शुमार हैं, जिन्‍होंने हिंदी सिनेमा जगत को ‘बॉलीवुड’ बुलाने के खिलाफ आवाज उठाई थी। सलमान का कहना है कि यह ‘हॉलीवुड’ की तर्ज पर चुना गया नाम है। असल में इसका नाम ‘हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री’ होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)