बेंगुलरु में बाढ़, IT कर्मचारी ट्रैक्टरों से ऑफिस जाने को मजबूर, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मंगलवार को केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 8 और 9 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में पानी भर गया है और सड़कों पर नाव चलाने की नौबत आ गई है।

0
390

कर्नाटक: बेंगलुरु (bengaluru floods) में दो दिन से हो रही बारिश ने शहर की रफ्तार को रोक दी है। शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं हैं। कई जगह सड़कों पर भी घुटने भर पानी जमा है। जिसकी वजह से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।

मौसम विभाग ने मंगलवार को केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 8 और 9 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में पानी भर गया है और सड़कों पर नाव चलाने की नौबत आ गई है। सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है, जब IT वर्कर्स ट्रैक्टर पर दफ्तर जा रहे हैं।

ये भी जरुर पढ़ें: 2 मिनट में साफ होगा आपके घर का गंदे से गंदा स्विचबोर्ड, फॉलो करें ये टिप्स

मुख्यमंत्री के मुताबिक बाढ़ से 430 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 2,188 अन्य को आंशिक नुकसान हुआ है. करीब 225 किलोमीटर लंबी सड़कें, पुल, पुलिया और बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भरोसा दिलाया है कि वे इम्प्लॉइज की समस्या के बारे में IT कंपनियों से बात करेंगे।

ये भी जरुर पढ़ें: भारतीय खाद्य निगम में मैनेजर पदों के लिए निकली भर्ती, सैलरी 40000 तक

इतना ही नहीं बेंगलुरु के अलावा कर्नाटक के अन्य कई जिलों में भी बाढ़ की तबाही है। सोमावर देर रात राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरू नगर सहित बारिश से प्रभावित 16 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ आपात बैठक की और इस बैठक में राजधानी बेंगलुरू में हालात सामान्य करने के लिए फौरी तौर पर तीन सौ करोड़ रुपए आवंटित करने का फैसला लिया गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।