NIT Patna Suicide: आंध्र प्रदेश की छात्रा ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का भारी बवाल

पल्लवी के दोस्तों का कहना है कि वो पूरे दिन खुश थी, ऐसे में उसने आत्महत्या क्यों की ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है।  घटना की जानकारी मिलते ही एनआईटी के बिहटा और पटना कैंपस में छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया।

0
50

पटना में एनआईटी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) की एक छात्रा ने सुसाइड (NIT Patna Suicide) कर लिया। मृतका की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी पल्लवी रेड्डी के रूप में की गई है। वो कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक की सेकंड ईयर की स्टूडेंड थी। घटना शुक्रवार देर रात की है।

पल्लवी के दोस्तों का कहना है कि वो पूरे दिन खुश थी, ऐसे में उसने आत्महत्या क्यों की ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है।  घटना की जानकारी मिलते ही एनआईटी के बिहटा और पटना कैंपस में छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। पटना में आक्रोशित छात्र एकेडमिक ब्लॉक के सामने पहुंच गए हैं और वी वांट जस्टिस के नारे लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

इधर, बिहटा कैंपस में छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने पल्लवी का कमरा बंद कर दिया। किसी ने उसका पल्स तक चेक नहीं किया। उसे डॉक्टर के यहां ले जाया जा सकता था। हम लोगों को भी अंदर जाने नहीं दिया गया और कमरे में बंद कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: iPhone16 Home Delivery: सिर्फ 10 मिनट में होगी आईफोन 16 की डिलीवरी, जानिए कैसे?

हंगामा की जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्र पुलिस की सुनने को तैयार नहीं थे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने भी प्रशासन पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: ओडिशा की संबलपुरी सिंगर रुकसाना बानो का निधन, मां का आरोप सिंगर्स ने जहर दिया

पुलिस ने क्या बताया
सिटी एसपी वेस्ट सरथ आरएस ने बताया कि एनआईटी कैंपस के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा ने खुदकुशी की है। FSL की टीम और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस और 112 डायल की टीम भी मौके पर पहुंची। जहां सबसे पहले छात्रा को ईएसआईसी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित करदिया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पटना भेज दिया है। हालांकि आत्महत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।