13,850 करोड़ के PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी हुआ गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

124

पंजाब नेशनल बैंक से लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को पुलिस ने बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया है। चोकसी पर 13,850 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप है। पिछले महीने खुलासा हुआ था कि मेहुल चोकसी बेल्जियम में छुपा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा है, जिन्हें बेल्जियम की नागरिकता मिली है। बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने ही चोकसी की मौजूदगी की जानकारी दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया फिलहाल वह जेल में है। भारत ने बेल्जियम के साथ चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने चोकसी को गिरफ्तार करते समय दो गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया। ये मुंबई की एक अदालत ने जारी किए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि वारंट 23 मई, 2018 और 15 जून, 2021 की तारीख के थे। ऐसा माना जा रहा है कि चोकसी अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए जमानत और तत्काल रिहाई की मांग कर सकता है।

ये भी पढ़ें: 12,717 करोड़ का देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला, दिवालिया होगी नीरव मोदी की कंपनी

कई देशों में रह चुका मेहुल
पीएनबी घोटाला सामने आने के हफ्तों पहले ही मेहुल चोकसी और नीरव मोदी ने जनवरी 2018 में देश छोड़ दिया था। इसके बाद मेहुल 2021 में एंटीगुआ देश से लापता हो गया था। बाद में उसकी लोकेशन डोमिनिका में मिली। मेहुल चोकसी गीतांजलि जेम्स का संस्थापक है। उसका भतीजा नीरव मोदी अभी ब्रिटेन की जेल में बंद है। इन्हें 2019 में भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था।

ये भी पढ़ें:  अलग हुआ नेहा कक्कड़ का परिवार, Sonu Kakkar ने तोड़े परिवार से रिश्ते, फैंस हैरान, जानें मामला?

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

क्या जल्द भारत आएगा चोकसी?
सूत्रों के मुताबिक मेहुल चोकसी को जल्द से जल्द भारत लाने की कोशिश है। मगर बेल्जियम की अदालतों में कानूनी अड़चनें प्रक्रिया में देरी पैदा कर सकती हैं। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य कारणों से मेहुल चोकसी बेल्जियम में अपनी पत्नी के साथ ठहरा था। यहां से वह स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश में था। माना जा रहा है कि वह खराब स्वास्थ्य और अन्य कारणों का हवाला देकर जमानत की मांग भी कर सकता है।

 

पत्नी ने की चोकसी की एफ रेजिडेंसी कार्ड हासिल करने में मदद
चोकसी ने 15 नवंबर 2023 को बेल्जियम का ‘एफ रेजिडेंसी कार्ड’ हासिल किया था, जो कथित तौर पर उसकी बेल्जियन नागरिक पत्नी की मदद से प्राप्त किया गया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चोकसी ने बेल्जियम अधिकारियों को फर्जी दस्तावेज सौंपे थे। उसने अपनी भारतीय और एंटीगुआ की नागरिकता छिपाकर गलत जानकारी दी, ताकि उसे भारत न भेजा जा सके।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।