Vaibhav Suryavanshi: वैभव ने चौके से फिफ्टी, छक्के से सेंचुरी लगाकर रच डाला इतिहास, देखें VIDEO

मुरली विजय ने भी 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव राजस्थान के लिए एक इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर भी बने।

101

14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के शतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए GT ने 4 विकेट खोकर 209 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी IPL और टी-20 में फिफ्टी और सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बने।

वैभव ने 35 गेंद पर शतक लगाया, यह IPL में किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे कम गेंदों पर शतक है। उन्होंने IPL में सेकेंड फास्टेस्ट सेंचुरी लगाई और यशस्वी के साथ राजस्थान के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी की। वैभव सूर्यवंशी ने 11 छक्के लगाकर IPL में किसी भारतीय बैटर द्वारा एक इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की बराबरी की।

मुरली विजय ने भी 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव राजस्थान के लिए एक इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर भी बने। उन्होंने संजू सैमसन का बेंगलुरु के खिलाफ 2018 में 10 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा।

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड

क्रम रिकॉर्ड / उपलब्धि वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड पहले रिकॉर्ड धारक पहले रिकॉर्ड की जानकारी
1️⃣ T20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक 14 वर्ष गुस्ताव मैकॉन (फ्रांस) 18 वर्ष में शतक (2019)
2️⃣ आईपीएल में सबसे तेज भारतीय शतक 38 गेंद में शतक यूसुफ पठान 37 गेंद में शतक (2010)
3️⃣ आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू 14 साल 23 दिन प्रदीप सांगवान लगभग 17 वर्ष में डेब्यू (2008)
4️⃣ आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक 17 गेंदों में 50 रन ऋषभ पंत 18 साल में अर्धशतक
5️⃣ आईपीएल में एक पारी में सबसे अधिक छक्के (भारतीय) 11 छक्के मुरली विजय 11 छक्के (2010) – रिकॉर्ड की बराबरी

 

IPL में अबतक तेज फिफ्टी बनाने वाले खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी गेंदें टीम विपक्षी टीम वर्ष
1 यशस्वी जायसवाल 13 राजस्थान रॉयल्स कोलकाता नाइट राइडर्स 2023
2 केएल राहुल 14 किंग्स इलेवन पंजाब दिल्ली डेयरडेविल्स 2018
3 पैट कमिंस 14 कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई इंडियंस 2022
4 जेक फ्रेजर-मैगर्क 15 दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस 2024
5 यूसुफ पठान 15 कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद 2014
6 निकोलस पूरन 15 लखनऊ सुपर जायंट्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2023
7 सुनील नारायण 15 कोलकाता नाइट राइडर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2017
8 वैभव सूर्यवंशी 17 राजस्थान रॉयल्स गुजरात टाइटन्स 2025

 

बता दें, टी-20 क्रिकेट में अब तक के सबसे युवा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्होंने 14 साल 32 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 बॉल में शतक पूरा किया। इसके बाद, विजय जोल ने 18 साल 118 दिन में महाराष्ट्र के लिए मुंबई के खिलाफ 2013 में शतक लगाया था।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।