सब्जी मंडी आढ़तिया यूनियन के सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन, केशव नानकानी बने नए अध्यक्ष

28

हनुमानगढ़। स्थानीय सब्जी मंडी आढ़तिया यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक यूनियन अध्यक्ष रतीराम शाक्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन मंडी परिसर में किया गया, जिसमें यूनियन से जुड़े समस्त सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत में यूनियन का वर्षभर का लेखा-जोखा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बैठक के दौरान अध्यक्ष रतीराम शाक्य ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। गौरतलब है कि रतीराम शाक्य पिछले ग्यारह वर्षों से यूनियन के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे और उनके नेतृत्व में यूनियन ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की थीं।  रतीराम शाक्य के इस्तीफे के बाद नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से केशव नानकानी के नाम का प्रस्ताव रखा। बिना किसी विरोध के सभी सदस्यों ने केशव नानकानी को समर्थन दिया और उन्हें यूनियन का नया अध्यक्ष घोषित किया गया।

केशव नानकानी लंबे समय से सब्जी मंडी से जुड़े हैं और आढ़तियों के बीच उनकी लोकप्रियता और सेवा भावना के लिए जाने जाते हैं। व्यापारी नेता देवेंद्र शाक्य ने इस अवसर पर कहा कि केशव नानकानी के अध्यक्ष बनने से यूनियन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में यूनियन अपने सदस्यों के हितों के लिए और भी प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। देवेंद्र शाक्य ने कहा कि संगठन में एकजुटता और अनुशासन बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। केशव नानकानी ने अध्यक्ष चुने जाने पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सभी के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने मंडी के आढ़तियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया। इस मौके पर मीका सिंह राकेश सैनी महादेव ननकानी अरुण शाक्य संजू सैनी मनोज कुमार सनत अरोड़ा विकी अरोड़ा लाल सिंह तेजा सिंह अमित कुमार काकू अरोड़ा सोनू छाबड़ा लड्डू छाबड़ा शीतल दास ननकानी मदन ननकानी ध्रुव सतपाल छाबड़ा हरीश गुलाटी आदि व्यापारीगढ़ मौजूद थे

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।