मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सर्व ब्राह्मण महासभा ने किया भव्य स्वागत

58

हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के हनुमानगढ़ आगमन पर जिला सर्व ब्राह्मण महासभा ने सर्किट हाउस में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और मुख्यमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। समारोह के दौरान महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामानंद बोहरा, महासचिव  चंद भान तिवारी, उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा व मनोज शर्मा, संयुक्त सचिव लोकराज शर्मा, मूलचंद शर्मा, पकासरणा के तहसील अध्यक्ष भीमसेन पारीक, युवा प्रकोष्ठ के महासचिव हिमांशु शर्मा, संरक्षक  सुरेश शर्मा, महावीर प्रसाद पंचारिया, प्रकाश शर्मा, मुकेश महर्षि, संगठन सचिव पुरषोत्तम कौशिक, एवं पूर्व पार्षद महेश शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समाजहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान ब्राह्मण समाज की शिक्षा, रोजगार, एवं सांस्कृतिक संरक्षण जैसे अहम विषयों की ओर आकृष्ट किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महासभा के इस अभिनंदन के लिए आभार व्यक्त करते हुए समाज के योगदान की सराहना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर संभव प्रयास करेगी कि समाज के उत्थान के लिए नीतिगत निर्णय लिए जाएं। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण व गरिमामय रहा। सभी उपस्थित सदस्यों ने मुख्यमंत्री के साथ संवाद कर भविष्य में समाज की भागीदारी को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के एकजुटता का संदेश भी दिया गया और समाज में संगठनात्मक मजबूती को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया। मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में जिलेभर से आए समाज के सदस्यों ने भाग लिया, जिससे आयोजन भव्य और सफल रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक चित्र भी खिंचवाया। आयोजन की सफलता के लिए जिला सर्व ब्राह्मण महासभा को सभी ने धन्यवाद दिया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।