शाहपुरा शाहपुरा जिला उपखंड मुख्यालय के भीलवाड़ा जिला के भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गैदर का सम्मान किया। जानकारी के अनुसार हंसराज चौधरी शाहपुरा ने बताया किजयपुर प्रदेश बीजेपी कार्यालय में प्रदेश ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सम्मान समारोह कार्यक्रम में भीलवाड़ा सेओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गैदर का सम्मान किया। 8 मार्च को ओबीसी मोर्चा भाजपा द्वारा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान समारोह में भीलवाड़ा से मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़,जिला उपाध्यक्ष श्रीकल्याण आचार्य, जगदीश चौधरी, जिला मंत्री रतनलाल आचार्य, सोशल मीडिया प्रभारी हंसराज चौधरी, जिला कार्यकारी सदस्य नानूराम माली, किशन रायका, विजय जायसवाल, दिनेश माली सहित कई कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।