आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी वनडे क्रिकेट का एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रहा है, जिसे मिनी वर्ल्ड कप भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत 1998 में हुई थी और अब तक कुल 8 संस्करण खेले जा चुके हैं। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में कई बार शानदार प्रदर्शन किया है और दो बार खिताब अपने नाम किया है।
2002 और 2013 में खिताब जीतने के बाद टीम 2025 में फिर से चैंपियन बनने का सपना देख रही होगी। क्या भारत इस बार इतिहास रच पाएगा? यह देखना दिलचस्प होगा। 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी शुरू हो रही है। टूर्नामेंट में भारत समेत दुनिया की टॉप-8 वनडे टीमें हिस्सा लेंगी। चलिए आपको बताते हैं अबतक किस टीम के नाम रहा है सबसे ज्यादा रिकॉर्ड्स। हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने जीतें हैं 2-2 टाइटल
- भारतीय टीम ने 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को 5 रन से हराकर दूसरा टाइटल जीता था। इससे पहले, टीम 2002 में सौरव गांगुली की कप्तानी में श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता बनी थी। तब रिजर्व डे होने के बावजूद मैच का नतीजा नहीं आ सका था।
- ऑस्ट्रेलिया ने रिकी पोंटिंग की कप्तानी में 2006 और 2009 में लगातार 2 टाइटल जीते। ऑस्ट्रेलियन टीम 2006 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर पहली बार चैंपियन बनी। फिर 2009 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया। दोनों बार शेन वॉटसन प्लेयर ऑफ द फाइनल चुने गए थे। हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
- पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने एक-एक बार टाइटल जीता है। वहीं, इंग्लिश टीम ने 2013 और 2004 में 2 फाइनल खेले, लेकिन चैंपियन नहीं बन सकी।
भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक का प्रदर्शन
अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के कुल 8 संस्करण हो चुके हैं, जिनमें भारत ने दो बार ट्रॉफी जीती है और एक बार रनर-अप रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में कैसा रहा सफर
1. चैंपियंस ट्रॉफी 1998 (बांग्लादेश)
यह पहला संस्करण था, जिसे नॉकआउट फॉर्मेट में खेला गया था। भारत पहले ही राउंड में वेस्टइंडीज से हारकर बाहर हो गया।हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
2. चैंपियंस ट्रॉफी 2000 (केन्या)
भारत ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था। फाइनल में भारत को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर का प्रदर्शन शानदार रहा।
ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद Rohit Sharma के करियर पर लगेगा फुल स्टॉप? आ गया बड़ा अपडेट
3. चैंपियंस ट्रॉफी 2002 (श्रीलंका) – भारत बना संयुक्त विजेता
भारत ने फाइनल में श्रीलंका का सामना किया, लेकिन बारिश के कारण दोनों दिन मैच पूरा नहीं हो सका। दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। इस टूर्नामेंट में वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली ने शानदार प्रदर्शन किया। हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
4. चैंपियंस ट्रॉफी 2004 (इंग्लैंड)
भारत इस बार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका और ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया। पाकिस्तान और केन्या के खिलाफ खेले गए मैचों में भारत को संघर्ष करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: इस लड़की ने जिस कप्तान के साथ ली सेल्फी, वही टीम चैंपियंस ट्रॉफी में हारी
5. चैंपियंस ट्रॉफी 2006 (भारत)
भारत इस बार टूर्नामेंट का मेजबान था, लेकिन टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को हार झेलनी पड़ी।
6. चैंपियंस ट्रॉफी 2009 (साउथ अफ्रीका)
भारत ग्रुप स्टेज में बाहर हो गया था। टीम का प्रदर्शन औसत रहा और विपक्षी टीमों के खिलाफ संघर्ष करती नजर आई। हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
7. चैंपियंस ट्रॉफी 2013 (इंग्लैंड) – भारत बना चैंपियन
भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 5 रन से हराकर ट्रॉफी जीती। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने बेहतरीन खेल दिखाया। शिखर धवन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इस जीत के साथ धोनी आईसीसी के तीनों बड़े ट्रॉफी (T20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले पहले कप्तान बन गए।
Panchdoot News WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
8. चैंपियंस ट्रॉफी 2017 (इंग्लैंड) – भारत उपविजेता रहा
भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराया था, लेकिन फाइनल में फखर ज़मान के शानदार शतक के कारण पाकिस्तान ने बड़ी जीत दर्ज की। हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी के बावजूद भारत मैच नहीं जीत सका।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।