शाहपुरा शाहपुरा जिला उपखंड मुख्यालय के ईटमारिया पंचायत में चारागाह भूमि विकास समितियों की बैठक में ग्राम पंचायत ईटमारिया की प्रशासक (सरंपच) राधा राजू गाडरी द्वारा देव नारायण मंदिर परिसर में आयोजित की गई जानकारी के अनुसार ईटमारिया की प्रशासक (सरंपच) राधा राजू गाडरी ने बताया कि प्रशासक नियुक्त करने के पश्चात बैठक आयोजित की गई जिसमें चारागाह भुमि से बिना अनुमति मिट्टी दोहन किया गया तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी चारागाह भूमि विकास हेतु निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किये गये प्रस्ताव संख्या 1चारागाह भूमि का सिमांकन करवाना प्रस्ताव संख्या 2 चारागाह भूमि में जल संचयन हैतु एनिकट निर्माण कार्य 2 चारागाह भूमि विकास हेतु पोधारोपण कार्य प्रस्ताव संख्या 3 समस्त चारागाह भूमि पर मेडबंदी कार्य प्रस्ताव संख्या 4 चारागाह भूमि में जल स्तर बढ़ाने हेतु नयी नाड़ियों का निर्माण कार्य प्रस्ताव संख्या 5 चारागाह भूमि से अंग्रेजी बंबुल की सफाई करवाई जायेगी प्रस्ताव संख्या 6 चारागाह भूमि से अनाधिकृत रूप से मिट्टी दोहन करने पर प्रतिबंध उक्त सभी प्रस्तावों को सर्वसहमति से पारित किया गया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।