प्रेग्नेंट महिला से चलती ट्रेन में हैवानियत, मदद मांगी तो ट्रेन से बाहर फेंका

134

तमिलनाडु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 4 महीने की गर्भवती महिला के साथ चलती ट्रेन में यौन उत्पीड़न किया गया और फिर उसे ट्रेन से धक्का दे दिया गया। मामला तमिलनाडु के वेल्लोर का है। आरोप है कि घटना के बाद महिला को जोलारपेट्टै के पास ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, महिला कोयंबटूर से ट्रेन में चढ़ी थी और महिला डिब्बे में यात्रा कर रही थी, जो महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। हालांकि, जोलारपेट में डिब्बे में चढ़ने वाले पुरुषों के एक समूह ने कथित तौर पर गर्भवती महिला द्वारा जाने के लिए कहे जाने के बावजूद उसका यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। यह मामला वेल्लोर जिले के केवी कुप्पम के पास एक ट्रेन में हुआ, जब महिला, जो तिरुप्पुर जिले के अविनाशी की रहने वाली है, कोयंबटूर से तिरुपति जा रही थी।

ये भी पढ़ें: बलात्कारी आसाराम बापू की डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले खतरे में, सुप्रीम कोर्ट ने लिया बड़ा एक्शन

बताया गया कि महिला को काफी चोटें आई हैं। उनके हाथ-पैर टूट गए हैं। सिर पर भी चोट आई है। उसे इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जोलारपेट्टै पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी का नाम हेमराज बताया गया है। बाकी आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।


पंचदूत को व्हाट्सऐप पर फॉलो करें, Panchdoot WhatsAPP पर क्लिक करें…

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि आरोपी हेमराज हाल ही में चेन्नई की एक महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद ज़मानत पर रिहा हुआ था। उस पर 2022 में गुंडा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि बीते दिनों महाराष्ट्र के मुंबई से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां भी ट्रेन के भीतर महिला के साथ दरिंदगी की गई थी। महिला के साथ रेप करने वाला कुली था।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।