राधारानी के परम भक्त प्रेमानंद जी महाराज (premanand ji maharaj) की लोकप्रियता देश ही नहीं दुनिया के कई देशों में फैल चुकी है। दूर-दूर से लोग अपने जीवन की समस्याएं महाराज के पास लेकर आते हैं। महाराज जी के दर्शन करने के लिए रोजाना हजारों लोग वृंदावन पहुंचते हैं।
साथ ही रात 2 बजे ही भक्त उस रास्ते पर खड़े हो जाते हैं, जिससे चलकर महाराज जी अपने शिष्यों के साथ आश्रम पहुंचते हैं। ताकि महाराज जी के दर्शन कर सकें। इसके बाद भक्त सुबह उनके सत्संग में शामिल होने और एकांतिक वार्तालाप में पहुंचने की कोशिश करते थे। हालांकि भारी भीड़ के चलते कुछ लोगों को ही इसमें जगह मिल पाती है।
ये भी पढ़ें: क्यों हो रही DeepSeek की इतनी चर्चा, ये 6 हैं खासियत
बंद हुए प्रेमानंद जी महाराज के रात्रि दर्शन
लेकिन अब प्रेमानंद जी महाराज से जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है। प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम के अधिकारिक अकाउंट हैंडल Bhajan Marg से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है, ” सूचना आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है.” यह पोस्ट 6 फरवरी की सुबह आश्रम द्वारा की गई है।
सूचना
आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है।श्री हित राधा केलि कुंज… pic.twitter.com/8NhzpYIf4K
— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) February 6, 2025
प्रेमानंद जी महाराज की दोनों किडनियां खराब
बता दें, प्रेमानंद महाराज जी की दोनों किडनियां खराब हैं और उनका रोज डायलिसिस होता है। इसके चलते उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। अब महाराज जी के आश्रम से सूचना जारी हुई है कि महाराज जी के स्वास्थ्य और बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए महाराज जी के अब रात 2 बजे से होने वाले दर्शन नहीं हो सकेंगे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।