दिल्ली CM आतिशी का PA 15 लाख कैश के साथ पकड़ा गया, केजरीवाल के खिलाफ भी FIR

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी। पूरे दिल्ली में पुलिस सघन चैकिंग अभियान चला रही है। पुलिस के मुताबिक बीते 24 घंटे में आचार संहिता उल्लंघन में 25 FIR दर्ज की गईं।

157

दिल्ली में बुधवार को वोटिंग होनी है। इस बीच मुख्यमंत्री आतिशी के पीए पंकज को 15 लाख रुपये के साथ गिरीखंड नगर में पकड़ा गया है। उधर, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal FIR ) के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। इस मामले में शाहबाद के रहने वाले जगमोहन मनचंदा की शिकायत पर केजरीवाल के खिलाफबीएनएस की धारा-192, 196(1), 197(1), 248(a) और 299 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।

जगमोहन मनचंदा ने अपनी शिकायत में कहा, आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया है. साथ ही दो प्रदेशों के लोगों को भड़काया है। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के लोगों को पीने का पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। हरियाणा में यमुना के रास्ते पीने का पानी आता है। बीजेपी की हरियाणा की सरकार ने दिल्ली में यमुना से आने वाले पानी में जहर मिलाकर भेज दिया है।

पंचदूत को व्हाट्सऐप पर फॉलो करें, Panchdoot WhatsAPP पर क्लिक करें…

क्या दिया था केजरीवाल ने यमुना पर बयान
केजरीवाल ने कहा था- हरियाणा सरकार ने दिल्ली के पानी को जहरीला कर दिया है। दिल्ली जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया। भाजपा सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे जल उपचार संयंत्रों द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है। दिल्ली में अफरा-तफरी मचाने के लिए ऐसा किया गया है ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष AAP पर आए।

आपको बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी। पूरे दिल्ली में पुलिस सघन चैकिंग अभियान चला रही है। पुलिस के मुताबिक बीते 24 घंटे में आचार संहिता उल्लंघन में 25 FIR दर्ज की गईं। 14 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।