राजस्थान ने रचा इतिहास, पहली बार AI से पैदा हुआ दुर्लभ गोडावण, देखें तस्वीरें

0
51

राजस्थान के राज्य पक्षी गोडावण (Bustard Ai baby) को बचाने और उसकी संख्या बढ़ाने के प्रयास में जैसलमेर के पास ग्रेट इंडियन बस्टर्ड प्रजनन केंद्र ने इतिहास रच दिया है। यहां पहली बार आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन के जरिए ग्रेट इंडियन बस्टर्ड चूजे का जन्म हुआ है। 24 सितंबर को मादा ग्रेट इंडियन बस्टर्ड ने अंडा दिया। अब इस अंडे से ग्रेट इंडियन बस्टर्ड का चूजा निकल आया है और वह पूरी तरह स्वस्थ है।

साल 2018 में भारतीय वन्यजीव संस्थान ने भारत सरकार, राजस्थान सरकार और वन विभाग के सहयोग से राज्य में विलुप्त हो रहे राज्य पक्षी ‘द ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ को बचाने और इसकी संख्या बढ़ाने के लिए बस्टर्ड रिकवरी प्रोग्राम चलाया था। इसके तहत ग्रेट इंडियन बस्टर्ड कृत्रिम प्रजनन केंद्र की स्थापना की गई थी, जिसका उद्देश्य ग्रेट इंडियन बस्टर्ड परिवार को बढ़ाना था।

आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन क्या है?
इस प्रक्रिया में एक नर ( Male) गोडावण को एक डमी मादा ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के साथ बिना मेटिंग के ट्रेन किया जाता है। फिर उसके स्पर्म को एकत्र किया जाता है और प्रजनन के लिए एक स्वस्थ मादा ग्रेट इंडियन बस्टर्ड में इंजेक्ट करके कृत्रिम गर्भाधान किया जाता है। अगर वह गर्भवती होने में सफल हो जाती है, तो वह एक ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को जन्म दे सकती है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।