Dhanteras 2024: धनतेरस पर करें इन 3 शुभ मुहूर्त खरीददारी, चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत

इस बार त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से हो रही है। इस तिथि की समाप्ति 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर होगी

0
79

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस (Dhanteras) मनाई जाती है। दीपावली का त्योहार धनतेरस से प्रारंभ होता है। इस दिन धन प्राप्ति के लिए कुबेर देवता, धनवंतरि भगवान की पूजा का विधान है। धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए बेहद शुभफलदायी होता है। अगर इस धनतेरस आप भी सोना, वाहन, संपत्ति, घर, खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए कौन मुहूर्त शुभ होगा इसके लिए ये खबर पूरी पढ़ें।

धनतेरस के दिन आपको सोना, चांदी, कांसा, फूल, पीतल या तांबा से बनी वस्तुओं को ही खरीदें। यह आपके लिए उन्नतिदायक होगी। धातु के बर्तन जरुर खरीदें, क्योंकि इस दिन समुद्र मंथन में भगवान धन्वंतरि कलश में अमृत लेकर निकले थे, इसलिए इस दिन धातु के बर्तन खरीदते हैं।

धनतेरस कब है
इस बार त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से हो रही है। इस तिथि की समाप्ति 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर होगी। इस वजह से धनतेरस की पूजा 29 अक्टूबर 2024 को होगी।

ये भी पढ़ें: Ahoi Ashtami 2024: जानें अहोई अष्टमी का शुभ मुहूर्त, जरूर करें ये 3 उपाय, संतान का भाग्य चमकेगा

धनतेरस पर खरीदारी के 3 शुभ मुहूर्त 

  • 29 अक्टूबर, मंगलवार को सुबह 10.31 मिनट से 30 अक्टूबर 6.32 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा.
  • खरीदारी मुहूर्त – शाम 06.31 – रात 08.13
  • तीसरा खरीदारी मुहूर्त – शाम 05.38 – शाम 06.55

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price: धनतेरस से पहले सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें त्यौहारों पर क्या रहेगा भाव

किन राशियों को मिलेगा लाभ 
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर बना योग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इस धनतेरस पर आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर ग्रहों के शुभ संयोग से आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आपकी आय में बढ़ोतरी के योग हैं। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि- धनतेरस पर ग्रहों के संयोग से बना योग तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपके द्वारा किसी बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। निवेश संबंधी कार्यें में अच्छा धन लाभ अर्जित करने में कामयाब होंगे। आपको इस दौरान जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।