वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में अनेकों धार्मिक कार्यक्रम हुए

0
53

हनुमानगढ़। वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में वाल्मीकी धर्मशाला अनेकों धार्मिक कार्यक्रम हुए। सुबह 06 बजे वाल्मीकी समाज के अध्यक्ष विनोद अठवाल के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई, जो शहर के मुख्य मुख्य मार्गो से होती हुई वाल्मीकी धर्मशाला पहुची। इसके पश्चात मुख्य अतिथि प्राईवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरूण विजय, पूर्व उपसभापति नगीना बाई, पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ बब्बी, बैच मजिस्ट्रैट विजय सिंह चौहान, पीसीसी सदस्य प्रेमराज नायक, अम्बेडकर नवयुवक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कण्डा व तहसील अध्यक्ष मनसुखजीत सिंह बग्गा सहित समाज के लोगों ने भगवान वाल्मीकी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके दिखाये सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके पश्चात पूरा दिन वाल्मीकी  धर्मशाला में विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ।

हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद को ग्रहण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित श्री रामायण ग्रंथ की रचना से दिया सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। पूर्व उपसभापति नगीना बाई ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी संस्कृत भाषा के पितामाह थे, जिन्होंने बुराई पर नेकी की जीत का संदेश अपने महान ग्रंथ श्री रामायण के जरिए दिया। उन्होने समाज में से भेदभाव को दूर करने के लिए भी प्रेरित किया और सभी को आपस में मिलजुल कर रहने की प्रेरणा दी। पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ बब्बी ने कहा कि वाल्मीकि जी के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें समाज की भलाई के काम करने चाहिएं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण महापुरुषों की जयंती पर उन्हें याद करने मात्र से ही समाज के भले के काम नहीं हो जाते बल्कि उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर पूरी निष्ठा व इमानदारी से चलना होगा।

अम्बेडकर नवयुवक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कंडा ने कहा कि संत-महापुरुष समाज को नई दिशा व प्रेरणा देना का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने आपसी भाईचारे के साथ सद्भावना व प्यार को मजबूत करने की अपील की, ताकि मजबूत समाज का विकास हो सके। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति अध्यक्ष विनोद अठवाल ने समस्त अतिथियों व समाज के लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विक्की अठवाल, विक्रम अठवाल, पवन भाकर, प्यारे पीवाल, शुभम कण्डा, सुमित, विकास, धीरज, जतिन, मुन्ना, अनुज, युवराज, विनोद अठवाल, विनोद कण्डा, आकाश, साहिल सारस्वत, अमित कुमार, अर्जुन, बंटी, नरेश, अभिमन्यु, एकलव्य, रोहित, मुकेश धारीवाल सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।