श्री सार्वजनिक छठ महोत्सव व पूर्वाचल समाज की बैठक समपन्न

0
37
हनुमानगढ़। श्री सार्वजनिक छठ महोत्सव व पूर्वाचल समाज की बैठक जंक्शन में अध्यक्ष रंजीत कुमार चक्रधर की अध्यक्षता में समपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि संतोष मुनि त्रिपाठी, अमरजीत सिंह कौशिक, सुनील चौहान थे। कार्यक्रम की शुरूवात अतिथियों ने भगवान सूर्यदेव के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर की। बैठक में छठ पर्व को धूमधाम से मनाने व सर्व समाज की भागीदारी को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संतोष मुनि त्रिपाठी ने कहा कि छठ पूर्वाचल वासियों के साथ पूरे देशवासियों का महत्वपूर्ण पर्व है। यह भारत की संस्कृति का जीता जाता उदाहरण है। रंजीत कुमार चक्रधर ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए सभी सदस्यों को अपनी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। रामसुलेमान व दलीप कुमार ने पूरे कार्यक्रम की अलग अलग जिम्मेदारियां अलग अलग सदस्यों को बांटी व अलग अलग कमेटियों का भी गठन किया।
राजस्थान पूर्वाचल समिति के प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाने व महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांें को समपन्न करवाने के लिए विधायक गणेशराज बंसल व सभापति सुमित रणवां से मिला जायेगा। कमलेश यादव ने बताया कि उक्त आयोजन के तहत 4 नवम्बर को भव्य शोभायात्रा शिव कुटिया से निकाली जायेगी। बैठक को अनिल कुमार गुप्ता महेश कुमार गुप्ता चंदन सिंह फिरोज खान हरिहर भगत नित्यानंद भारत सोनी दीपक सोनी रामविलास पासवान मुकेश कुमार गुप्ता अक्षय लाल सुबोध कुमार सुनील सिंह चौहान राहुल भगत विशाल गुप्ता मुकेश चंद्र जोशी मदन गुप्ता गब्बर कुमार सूरज कुमार गुड्डू कुमार रामजीलाल दयाशंकर चिंटू मिश्रा दीपक कश्यप रामजीलाल राजेश साहनी मोहन कुमार रामप्रीत कुमार ने संबोधित किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।