गांधी जी के बताए सत्य-अहिंसा के रास्ते पर चलने का आह्वान

0
25

हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को टाउन की ज्ञानसिंह कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पुष्पांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सच्चाई के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे।

अहिंसा के साथ सत्य से परिचय कराने वाले महात्मा गांधी पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत हैं। गांधी जी ने हमेशा देश के उत्थान एवं अखंडता का पाठ पढ़ाया था। आज वो पूरी दुनिया में पूजनीय हैं। महात्मा गांधी ने देश के साथ-साथ पूरे विश्व में आंदोलन को एक नए रूप में परिभाषित किया। उनके अहिंसा के सिद्धांत का आज भी पूरा विश्व लोहा मानता है। वहीं दूसरी ओर एक गरीब परिवार से निकले लाल बहादुर शास्त्री अपनी ईमानदारी और मेहनत के बलबूते प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य गांधी की ओर से दिखाए गए अहिंसा व सच्चाई के रास्ते पर चलना है। क्योंकि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलकर ही देश तरक्की कर सकता है। देश के सभी लोगों को गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलना होगा। उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए गए रास्तों पर चलें। पीसीसी सचिव मनीष मक्कासर ने कहा कि महात्मा गांधी ने सभी जातियों को समाप्त करने का काम किया।

महात्मा गांधी ने सत्य की राह पर चल कर सत्याग्रह की नींव रखी। महात्मा गांधी की वजह से लोग आज आजादी की सांस ले रहे हैं। महात्मा गांधी का दिखाया सत्य, अहिंसा और सौहार्द का मार्ग ही शांति और तरक्की ला सकता है। पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि हमें महात्मा गांधी के बताए गए मार्ग पर चल कर अहिंसा का रास्ता अपनाना चाहिए। लोगों को जाति-पाति से ऊपर उठकर देश के भले की सोचनी चाहिए ताकि देश एक हो सके। गांधी जयंती पर देशवासियों को भय, घृणा और हिंसा के माहौल के खिलाफ एकजुटता का संकल्प दिलाना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर एससी विभाग के चेयरमैन रामेश्वर चँवरिया ,  डीसीसी के पूर्व उपाध्यक्ष तरुण विजय, पार्षद मनोज सैनी, गुरदीप चहल, विजेन्द्र साईं, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव हरप्रीत ढिल्लों, कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन अमरसिंह सिहाग, मीडिया प्रभारी अश्विनी पारीक, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीपसिंह सिद्धू, ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी, मनोज बड़सीवाल, श्रवणसिंह राठौड़, रामनिवास वर्मा, मोहनलाल इन्दलिया , इशाक चायनाण, शाहरुख रोड़ांवाली, भागीरथ सिंह शेखावत, करणीसिंह राठौड़, जयसिंह शेखावत, लोकेन्द्र सिंह, लक्की खान, रणवीर लोहरा, रणवीर सिहाग, यशवन्त कड़वा, पालसिंह रामपुरिया, यशपाल वर्मा, कांता लाड़व ,गोविन्द रेगर, योगेश मेघवाल, विनोद गुरुसर, डॉ. केके शर्मा, ओम सोनी, अनिल लाम्बा आदि मौजूद  कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।