Mini Moon 2024: आज आसमान में होंगे 2 चांद के दीदार, जानिए कब और कैसे देख सकेंगे…

2024 PT5 नाम के इस एस्टेरॉयड को NASA ने इसी साल 7 अगस्त को देखा था। इसकी उत्पत्ति अर्जुन एस्टेरॉयड बेल्ट से हुई है। इसमें पृथ्वी जैसी चट्टानें हैं।

0
59

आज रात जब आप सो रहे होंगे तो धरती पर दो चांद नजर आएंगे। जिसे कई वैज्ञानिक आसान भाषा में मिनी मून (mini moon 2024) भी कह रहे हैं। दरअसल, ये असल में कोई चांद नहीं बल्कि एक एस्टेरॉयड है। इसे 7 अगस्त को खोजा गया था। ये आज अर्थ की ऑर्बिट में आएगा और अगले 53 दिन यानी 25 नवंबर तक पृथ्वी का चक्कर लगाता रहेगा।

वैज्ञानिकों ने इसे 2024 PT5 नाम दिया है। इस मिनी मून का व्यास सिर्फ 10 मीटर है। यह 53 दिन तक पृथ्वी की कक्षा में रहेगा। पृथ्वी के चांद से 3,50,000 गुना छोटे आकार के इस मिनी मून को स्पेशल टेलिस्कोप की मदद से रात 1:30 बजे के बाद देखा जा सकेगा।

कहां से आया है ये मिनी मून
25 नवंबर के बाद 2024 PT5 एस्टेरॉयड पृथ्वी की ग्रैविटी से आजाद होकर सूर्य के ऑर्बिट में लौट जाएगा। दरअसल, सूरज के चक्कर लगाते-लगाते यह एस्टेरॉयड धरती के करीब पहुंच चुका है। इस वजह से यह ग्रैविटेशनल फोर्स से खिंचकर पृथ्वी के चक्कर लगाने लगा है। 25 नवंबर के बाद यह धरती से दूर हो जाएगा और इस पर ग्रैविटी का असर भी खत्म हो जाएगा। तब यह वापस सूरज के ऑर्बिट में लौट जाएगा।

ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14 Winner: फिनाले से पहले लीक हुआ नाम विनर, जानें कौन है और कितना मिलेगा पैसा?

क्या है महाभारत से जुड़ा राज
मिनी मून को लेकर कहा जा रहा है कि इसका उल्लेख महाभारत में मिलता है। दरअसल,ये एस्टेरॉयड 2024 PT5 हमारे सोलर सिस्टम में मौजूद एस्टेरॉयड्स के एक समूह ‘अर्जुन एस्टेरॉयड बेल्ट’ का हिस्सा है। ये समूह कई बार पृथ्वी से 2.8 मिलियन मील यानी 45 लाख किमी की दूरी तक आ सकते हैं।

एस्टेरॉयड्स के इस ग्रुप को अर्जुन नाम एस्ट्रोनॉमर रॉबर्ट एच मैकनॉट ने दिया था। भारतीय ग्रंथ महाभारत में अर्जुन साहस, तीरंदाजी कौशल, बुद्धिमानी और आध्यात्मिक विकास के लिए जाने जाते हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर मैकनॉट ने एस्टेरॉयड बेल्ट को अर्जुन नाम दिया।

ये भी पढ़ें: सूरज पर बना 60 पृथ्वी जितना बड़ा गड्ढा, धरती पर आ सकता है जियोमैग्नेटिक तूफान, देखें VIDEO

मिनी मून एस्टेरॉयड 2024 PT5 क्या है?
2024 PT5 नाम के इस एस्टेरॉयड को NASA ने इसी साल 7 अगस्त को देखा था। इसकी उत्पत्ति अर्जुन एस्टेरॉयड बेल्ट से हुई है। इसमें पृथ्वी जैसी चट्टानें हैं। यह लगभग 33 फीट चौड़ा है। यह पूरी तरह से पृथ्वी की परिक्रमा नहीं करेगा। आगे बढ़ने से पहले पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के कारण इसकी कक्षा में थोड़ा बदलाव आएगा। इसकी गति लगभग 2,200 मील प्रति घंटा है।

ये भी पढ़ें: पृथ्वी के बाहर मिलीं 6 नई दुनिया, पढ़ें Nasa को अंतरिक्ष में क्या मिला?

लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

कहां देखा जाएगा और कैसे?
Space.com से मिली जानकारी के मुताबिक, NASA को 29 सितंबर को दोपहर 3:54 बजे (अमेरिकी समयानुसार) एस्टेरॉयड 2024 PT5 की तस्वीरें मिलनी शुरू हो जाएंगी। यह एस्टेरॉयड 25 नवंबर की सुबह 11.43 बजे तक ही दिखाई देगा। विशेषज्ञों का कहना है कि केवल एक खगोलीय दूरबीन ही लघु चंद्रमा की तस्वीरें ले सकती हैं। आज आप 2024 पीटीएस एस्टेरॉयड की अद्भुत तस्वीरें ऑनलाइन देख पाएंगे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।