भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया

0
27

हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा ने जंक्शन भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रैस वार्ता को पूर्व विधायक व केन्द्रीय कार्यकारणी सदस्य ओपी महेन्द्रा व जिलाध्यक्ष दुलीचंद अठवाल ने संबोधित किया। केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओपी महेन्द्रा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में आरक्षण को खत्म करने का बयान दिया है जिससे सभी भाजपा कार्यकर्ता व आमजन में काफी रोष है। गत दिनों लोकसभा नेता प्रतिपक्ष नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अमेरिका की यात्रा थी। जहां उनसे आरक्षण से संबंधित सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आरक्षण को खत्म कर देगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता द्वारा अनुसूचित जाति के खिलाफ जो बयानबाजी की गई है।

उससे लोगों काफी रोष है। उन्होंने बताया कि आज बैठक में कांग्रेस के नेता के द्वारा दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की गई है। आरक्षण अनुसूचित जाति का अधिकार है। भाजपा किसी भी सूरत में अनुसूचित जाति के अधिकारों का हनन नहीं होने देगी। उन्होंने बताया कि अगर भाजपा को अनुसूचित जाति के अधिकारों के लिए बड़ा आंदोलन करना पड़ा तो भाजपा सड़कों पर उतरने पर भी नहीं हिचकिचायेगी। जिलाध्यक्ष दुलीचंद अठवाल ने बताया कि कांग्रेस हमेशा से ही आरक्षण विरोधी रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने समय-समय पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का भी अपमान किया है। जनता अब इस अपमान को सहन नहीं करेगी। जिला महामंत्री विकास गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो देश विरोधी बयान देकर कर भारत को अपमान करने का काम करते हैं। राहुल गांधी के बयान से अनुसूचित जाति समाज के लोग काफी आहत हुए हैं।  इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र मेघवाल, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार बागोरिया, झमन पाईवाल, विकास चोकसिया सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।