225kmph की रफ्तार से खतरनाक तूफान Hurricane Helene आने को तैयार, इन जगहों पर इमरजेंसी घोषित

हेलेन इस साल अमेरिका में आने वाले सबसे ताकतवर तूफानों में से एक है। इसे कैटेगरी-4 में रखा गया है। इसे विनाशकारी माना जाता है।

0
32

अमेरिका में हरिकेन हेलेन (Hurricane Helene) बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दक्षिणपूर्वी कई अमेरिकी क्षेत्रों जैसे फ्लोरिडा और आसपास के राज्यों जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, वर्जीनिया और अलबामा में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। इससे करीब 1 करोड़ 20 लाख लोग प्रभावित हैं। तूफान के दूसरे राज्यों में फैलने की संभावना है, जिससे 5 करोड़ लोग प्रभावित हो सकते हैं। अनुमान है कि हेलेन इस क्षेत्र में वर्षों में आने वाले सबसे बड़े तूफानों में से एक होगा।

इससे अब तक 4 लोगों की मौत हुई है। CNN के मुताबिक हेलेन ने गुरुवार को फ्लोरिडा में एंट्री की। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 225 किमी प्रति घंटा रही। तूफान की वजह से 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा 4 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई।

यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार 215 किमी/घंटा की रफ्तार वाली निरंतर हवाओं के साथ तूफान वर्तमान में ताम्पा से लगभग 195 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। तूफान ने पहले ही फ्लोरिडा में 250,000 से अधिक घरों और व्यवसायों की बिजली चौपट कर दी है। अब फ्लोरिडा के बिग बेंड इलाके में इससे भारी नुकसान होगा। इस दौरान 6 मीटर की ऊंचाई तक जानलेवा लहरें उठने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: गूगल पर तूफान मचा रही है Symbiosexuals, सेक्स करने के लिए इन कपल्स की तलाश में होते हैं ये लोग

खतरे के मद्देनजर फ्लोरिडा के तट से लेकर उत्तरी जॉर्जिया और पश्चिमी उत्तरी कैरोलिना तक फैले क्षेत्र के व्यापक हिस्से में तूफान और अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। फ्लोरिडा, जॉर्जिया, कैरोलिनास और वर्जीनिया में गवर्नरों ने संसाधन जुटाने और गंभीर प्रभावों के लिए तैयारी करने के लिए आपातकाल की घोषणा की है। तूफान के आते ही बड़े पैमाने पर बिजली कटौती, पेड़ों के गिरने और बुनियादी ढांचे के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है और निवासियों से तत्काल सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।

ये भी पढ़ें: 12 घंटों में खतरनाक चक्रवाती तूफान निसर्ग का सामना करेगा महाराष्ट्र-गुजरात, देखें LIVE वीडियो


लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

तूफान को कैटेगरी नंबर-4 में रखा गया
हेलेन इस साल अमेरिका में आने वाले सबसे ताकतवर तूफानों में से एक है। इसे कैटेगरी-4 में रखा गया है। इसे विनाशकारी माना जाता है। अमेरिकी मौसम वैज्ञानिक फिल क्लॉट्जबैक ने कहा कि पिछले 35 सालों में सिर्फ 3 तूफान हेलेन से बड़े थे। 2017 का इरमा, 2005 का विल्मा और 1995 का ओपल।

ये भी पढ़ें: कौन है 25 साल के Kamindu Mendis, क्रिकेट मैदान बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इरमा तूफान की वजह से अमेरिका और आसपास के देशों में 134 लोगों की मौत हुई थी। विल्मा से 23 लोग और ओपल तूफान की वजह से 27 लोग मारे गए थे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, तापमान बढ़ने की वजह से ताकतवर तूफानों की संख्या बढ़ती जा रही है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।