कौन है पोर्न एक्ट्रेस आरोही बर्डे, दोस्त ने करवाया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

रिया बर्डे पोर्न इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वो कई प्रोडक्शन हाउसेस से जुड़ी हुई हैं, जो पोर्न कंटेंट बनाते हैं। रिया बर्डे उल्लू एप और कई पोर्न वेबसाइड के लिए काम करती हैं।

0
171

भारतीय पोर्न इंडस्ट्री में काम करने वाली मशहूर पोर्न एक्ट्रेस रिया बर्डे (Riya Barde) को गिरफ्तार कर लिया है। रिया के खिलाफ आईपीसी 420, 465, 468, 479, 34 और 14 ए के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले रिया बर्डे को प्रोस्टिट्यूशन करने पर भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पोर्न इंडस्ट्री में आरोही बर्डे (Arohi Barde) और बन्ना शेख नाम से फेमस पोर्न एक्ट्रेस रिया बर्डे बांग्लादेशी निकली हैं।

पुलिस को उनके बांग्लादेशी होने के सबूत मिले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बांग्लादेश से ताल्लुक रखने वालीं रिया बर्डे फर्जी दस्तावेज बनवाकर पूरे परिवार के साथ भारत में रही थीं। मामला सामने आने के बाद मुंबई के ठाणे से उनकी गिरफ्तारी हुई है।

ये भी पढ़ें: Poonam Pandey की इन 10 हॉट तस्वीरों में देखें कातिलाना अदाएं

रिया के अलावा शिकायत में उनकी मां अंजली बर्डे (रूबी शेख), पिता अरविंद बर्डे, भाई रविंद्र बर्डे (रियाज शेख) और बहन ऋतु (मोनी शेख) का भी नाम दर्ज है। रिया के माता-पिता फिलहाल कतर में हैं, वहीं उनके भाई-बहन की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: इस झरने में नहाने से से बढ़ता है प्यार, कभी नहीं होता झगड़ा

सब इंस्पेक्टर संग्राम मालकर ने मीडिया को बताया है कि रिया बर्डे की मां बांग्लादेशी हैं। वो अपनी दोनों बेटियों और बेटे के साथ अवैध रूप से भारत आईं और यहीं बस गईं। कुछ सालों पहले उन्होंने खुद को पश्चिम बंगाल का बताते हुए अमरावती के एक शख्स से शादी की। बाद में उसकी मदद से उन्होंने अपने और बच्चों के फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनवा लिए। उनके पास जन्म प्रमाण पत्र से लेकर पासपोर्ट और खुद को भारतीय साबित करने के लिए कई फर्जी डॉक्यूमेंट्स हैं।


लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

दोस्त ने पुलिस को बताया रिया का असली सच
ये मामला तब सामने आया, जब रिया बर्डे के एक करीबी दोस्त प्रशांत मिश्रा को इस बात की जानकारी मिली कि वो भारतीय नहीं बल्कि बांग्लादेशी हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशांत ने ये जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने जब रिया के सभी दस्तावेजों की जांच की तो उनके बांग्लादेशी होने के सबूत मिले। बताते चलें कि रिया बर्डे पोर्न इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वो कई प्रोडक्शन हाउसेस से जुड़ी हुई हैं, जो पोर्न कंटेंट बनाते हैं। रिया बर्डे उल्लू एप और कई पोर्न वेबसाइड के लिए काम करती हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।