Mahindra Thar Rocks 4×4 लॉन्च, शुरुआती कीमत 18 लाख, देखें थार रॉक्स पहला लुक VIDEO

0
29

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कंपनी की सबसे पॉपुलर SUV थार का 5-डोर वर्जन थार रॉक्स के 4×4 वैरिएंट (Mahindra Thar Rocks 4×4)  को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। 5 डोर थार में 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.25-इंच का ही इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, रियर AC वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप के साथ की-लेस एंट्री जैसे फीचर भी दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए नई एसयूवी 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, TPMS और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर से लैस है।

ये भी पढ़ें: Mahindra Thar Earth लॉन्च, VIDEO में देखिए गाड़ी का पहला लुक, जानें फीचर्स और कीमत

लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

सेगमेंट में महिंद्रा थार रॉक्स का मुकाबला 5-डोर फोर्स गुरखा से होगा। इसके अलावा इसे मारुति जिम्नी के विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है। महिंद्रा ने थार रॉक्स का 4-व्हील-ड्राइव वैरिएंट सिर्फ डीजल इंजन के साथ पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपए (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) रखी गई है। पेट्रोल वर्जन में 4 व्हील ड्राइव का ऑप्शन नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Mahindra Thar Roxx: महिंद्रा थार रॉक्स भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

महिंद्रा थार रॉक्स 4 व्हील ड्राइव : वैरिएंट वाइस प्राइस

वैरिएंट डीजल4×4 मैनुअल ट्रांसमिशन डीजल4×4 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
MX5 ₹18.79 लाख
AX5L ₹20.99 लाख
AX7L ₹20.99 लाख ₹22.49 लाख

रियर व्हील ड्राइव (RWD) वैरिएंट्स के मुकाबले इसके ऑल व्हील ड्राइव वैरिएंट्स की कीमत 2 लाख रुपए ज्यादा है। महिंद्रा थार रॉक्स RWD वैरिएंट्स की कीमत 12.99 लाख रुपए से लेकर 20.49 लाख रुपए के बीच है। इसकी बुकिंग 3 अक्टूबर और डिलीवरी 12 अक्टूबर से शुरू होगी।


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।