पाकिस्तान के भिखारियों से परेशान हुआ सऊदी अरब, जानिए क्या है ये दिलचस्प मामला?

सितंबर 2023 की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में गिरफ्तार होने वाले भिखारियों में से 90% लोग पाकिस्तानी मूल के होते हैं।

0
83

भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान एकबार फिर सुर्खियों में है। द ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक सऊदी अरब ने पाकिस्तान (Pakistan beggars) से आने वाले भिखारियों की बढ़ती संख्या पर जल्द रोक लगाने का आदेश दिया है। दरअसल, पाकिस्तान से हर साल बड़ी संख्या में लोग उमराह वीजा (तीर्थयात्रा वीजा) पर सऊदी अरब जाते हैं और वहां भीख मांगने लग जाते हैं।

सऊदी हज मंत्रालय ने पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय से कहा है कि वे इस पर जल्द रोक लगाएं। मंत्रालय ने कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार ऐसा नहीं करती है तो इसका असर पाकिस्तानी उमराह और हज यात्रियों पर पड़ सकता है।

इस मामले के सुर्खियों में आते ही पाकिस्तान सरकार हरकत में आ गई है। सऊदी राजदूत नवाफ बिन सैद अहमद अल-मलिकी और पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी के बीच मुलाकात हुई थी। इसमें नकवी ने राजदूत को यकीन दिलाया था कि सरकार सऊदी अरब में भिखारियों को भेजने के लिए जिम्मेदार माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक गृह मंत्री नकवी का मानना है कि ऐसी घटना पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। इस पर नकेल कसने के लिए अब संघीय जांच एजेंसी (FIA) को जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें: BSNL के इस सुपर प्लान के आगे फेल हुई प्राइवेट कंपनियां, मिलेगा 5000GB डेटा, जानें कीमत और ऑफर्स

पाक मीडिया के मुताबिक, भिखारियों को सऊदी भेजने से रोकने के लिए पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने ‘उमराह एक्ट’ लाने करने का फैसला किया है। इसका मकसद उमराह वीजा दिलाने में मदद करने वाली ट्रैवल एजेंसियों को रेग्युलेट करना और उन्हें कानूनी निगरानी के तहत लाना है।

ये भी पढ़ें: 2KM तक रेंगकर पेंशन लेने पहुंचीं महिला, VIDEO वायरल होने पर जागे अधिकारी


लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

पाकिस्तानी भिखारियों का यह पहला मामला नहीं
यह पहली बार नहीं है जब सऊदी अरब ने पाकिस्तान को चेतावनी दी हो। पिछले साल सितंबर में ओवरसीज अधिकारियों की मीटिंग में सऊदी अरब ने पाकिस्तान से हज का कोटा देने में सावधानी बरतने को कहा था। सऊदी अधिकारियों ने पाकिस्तान से भिखारियों और जेबकतरों को न भेजने के लिए कहा था। सऊदी अरब ने कहा था कि उनकी जेल ऐसे लोगों से भर चुकी है। तब भी पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस पर रोक लगाने का आश्वासन दिया था।

ये भी पढ़ें: संत रामगिरी और नीतेश राणे ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ ऐसा क्या बोला कि मुंबई में मचा हंगामा?

दुनियाभर की जेलों में केवल 70 प्रतिशत भिखारी पाकिस्तान से
पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन के सितंबर 2023 की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में गिरफ्तार होने वाले भिखारियों में से 90% लोग पाकिस्तानी मूल के होते हैं। इन भिखारियों की बढ़ती संख्या से UAE सरकार भी परेशान है। डॉन की अगस्त की एक रिपोर्ट के मुताबिक UAE उन पाकिस्तानियों को भी वीजा देने से बचता है, जिनके बैंक अकाउंट में पर्याप्त पैसे नहीं हैं। इसी साल मार्च में रमजान महीने में दुबई प्रशासन ने इन भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें लगभग आधी महिलाएं थीं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।