संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं नानी बाई का मायरा का आयोजन

0
24

हनुमानगढ़। रॉयल विकास समिति ड्रीमलेण्ड कॉलोनी द्वारा क्षेत्र की सुख स्मृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर जंक्शन रॉयल ड्रीमलेण्ड कॉलोनी में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं नानी बाई का मायरा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को सुबह 09 बजे भव्य संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। सुन्दरकाण्ड पाठ के मुख्य अतिथि प्राईवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय, पार्षद गुरदीप चहल, सचखंड कन्वेंट स्कूल के अध्यक्ष मलकीत सिंह मान, राजाराम चाहर, भाजपा नेता सुरेंद्र जालंधरा, खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल बलदेव सेवटा, शिक्षाविद् वीरेन्द्र कारगवाल, चाणक्य क्लासेज के डायरेक्टर राज तिवाड़ी, भारतभूषण कौशिक, सेवानिवृत्ति बैंक मैनेजर महेंद्र शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ की शुरूवात की।

दोपहर 12 बजे पाठ के समापन के पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ, जिसके बाद कड़ी खीचड़ी के विशाल भण्डारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर को आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक साध्वी कृष्णानंद गिरी जी ने ध्रुव चरित्र, भक्त प्रह्लाद चरित्र और नरसिह अवतार प्रसंग पर कथा सुनाई। कथा वाचक ने कहा कि हिरना कश्यप सबको आदेश दे रहा है कि भक्त प्रह्लाद को खत्म करो, भस्म करो। लकड़ियों के चारों तरफ जल्लाद खड़े कर दिए गए। इस दौरान जब आग का भयानक जलवा हुआ, तब भक्त प्रहलाद ने इतना ही कहा अच्छा भगवान, अच्छा मेरे राम तेरी मर्जी और भक्त प्रह्लाद बच गए। नरसिह अवतार में हिरना कश्यप को मार कर भक्त प्रह्लाद को बचाया। भगवान की भक्ति में ही शक्ति है।

उन्होंने कहा कि सभी अपने बच्चों को संस्कार अवश्य दें, जिससे वह बुढ़ापे में अपने माता पिता की सेवा कर सकें, गो सेवा, साधु की सेवा कर सकें। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति सदस्य विनोद बिस्सु ने बताया कि 19 सितम्बर से 25 सितम्बर 2024 तक रॉयल ड्रीमलेण्ड कॉलोनी में विवेक आश्रम मानव कल्याण समिति एवं जय श्री विवेक गउ सेवा समिति श्रीगंगानगर के सहयोग से उक्त श्रीमद्भागवत कथा व नानी बाई का मायरा का वाचन किया जायेगा। उन्होने बताया कि उक्त आयोजन के तहत नियमित रूप से शाम 4 बजे से 6 बजकर 30 मिनट तक श्रीमद् भागवत कथा व रात्रि को नानी बाई के मायरे का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का समापन 26 सितम्बर को हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ होगा। आयोजकों ने समस्त शहरवासियों से अपील कि है कि उक्त आयोजन में भाग लेकर धर्म लाभ कमाये। उक्त आयोजन को सफल बनाने में पूरी कमेटी के सदस्य तन मन धन से जुटे हुए है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।