‘ऑफिस में भी करें सेक्स…’, जानिए क्यों सुर्खियों में आया सरकार का अजीबोगरीब फरमान

पुतिन ने देश की घटती जन्म दर को लेकर चिंता जताई है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में पुतिन ने रूस की महिलाओं से कहा था कि वे कम से कम 8 बच्चों को जन्म दें।

0
159

रूस में लगातार घटती जनसंख्या पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) काफी चिंतित हैं। उन्होंने रविवार को कथित तौर पर देश की घटती जन्म दर को लेकर रूसी कर्मचारियों से लंच और कॉफी ब्रेक के दौरान सेक्स करने की अपील की। इससे पहले 2022 में पुतिन ने घोषणा की थी कि वे 10 बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को ‘मदर हिरोइन’ नाम का अवॉर्ड देंगे।

यह अवॉर्ड सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान भी महिलाओं को दिया जाता था। उस समय भी रूस की जनसंख्या तेजी से घट रही थी। रूस ने 1991 में सोवियत संघ के टूट जाने के बाद ये अवॉर्ड देना बंद कर दिया था।

रूस के स्वास्थ्य मंत्री डॉ येवगेनी शेसतोपालोव ने कहा कि काम का प्रेशर बच्चा न पैदा करने का बहाना नहीं हो सकता है। आप काम के बीच ब्रेक लेकर भी शारीरिक संबंध बना सकते हैं। ब्रिटिश अखबार मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने ऐसा देश में गिरती जन्म दर को ठीक करने के लिए कहा है।

ये भी पढ़े: 1 घंटे तक किसी के बैग में..जेब में..घरों में ब्लास्ट होते रहे हैं पेजर, 11 मौत, 3 हजार से ज्यादा घायल, देखें तस्वीरें

दरअसल, रूस में जन्म दर 1.5 बच्चे प्रति महिला है। जबकि देश की आबादी को बनाए रखने के लिए 2.1 बच्चे प्रति महिला की जन्म दर होनी जरूर है। वहीं यूक्रेन के खिलाफ जंग शुरू होने के बाद से रूस के 10 लाख नागरिक अब तक देश छोड़कर जा चुके हैं। इसमें ज्यादातर युवा वर्ग के लोग शामिल हैं।

रुस में जन्मदर के आंकड़े
रूसी सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 1999 के बाद रूस में जन्म दर अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। आबादी के मामले में दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल रूस में इस साल जून में 1 लाख से भी कम बच्चे पैदा हुए। 2024 की पहली छमाही में करीब 6 लाख बच्चों का जन्म हुआ। यह पिछले साल की तुलना में 16 हजार कम है।

ये भी पढ़े: अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए सितारों को मिले थे पैसे, Ananya Panday ने खोला असली राज

वहीं रूस में इस साल जनवरी से जून तक 3 लाख 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इसकी वजह से देश की आबादी लगातार कम होती जा रही है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने जुलाई में कहा था कि यह स्थित देश के भविष्य के लिए विनाशकारी है।

रूस के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र करेलिया में अधिकारियों ने मां बनने वाली कॉलेज छात्राओं के लिए नई योजनाएं जारी की हैं। इसके तहत लोकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में 25 साल से कम उम्र की जो छात्राएं स्वस्थ बच्चों को जन्म देंगी उन्हें करीब 92 हजार रुपए दिए जाएंगे।

ये भी पढ़े: करीना कपूर बनीं 25 साल से बॉलीवुड पर राज करने वाली पहली फीमेल एक्ट्रेस, अब मिलेगा ये खास खिताब


लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

8 बच्चे पैदा करें महिलाएं
यह पहली बार नहीं है जब पुतिन ने देश की घटती जन्म दर को लेकर चिंता जताई है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में पुतिन ने रूस की महिलाओं से कहा था कि वे कम से कम 8 बच्चों को जन्म दें। रूसी घरों में बड़े परिवारों की परंपरा शुरू किए जाने की जरूरत है। पुतिन ने कहा था, “कई समुदायों में आज भी ज्यादा बच्चे पैदा कर परिवार को बढ़ाने और परंपराओं को बनाए रखने का चलन है। हमें यह याद करने की जरूरत है कि हमारी दादी और पड़दादी के जमाने में घरों में 7-8 बच्चे होते थे।”

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।