Asian Champions Trophy 2024: भारत फाइनल में पहुंचा, कल चीन से होगा मुकाबला

0
45

पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (asian champions trophy hockey 2024) में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया। फाइनल में भारत का मुकाबला चीन से होगा। चीन ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को शूटऑउट में 2-0 (1-1) से हराया। भारत ने ग्रुप स्टेज में चीन को 3-0 से हराया था। यह मुकाबला भारतीय टाइमिंग के हिसाब से दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

हॉकी टीम ने तीसरे क्वार्टर में भी दक्षिण कोरिया के खिलाफ बढ़त बरकरार रखी। दक्षिण कोरिया ने हॉफ टाइम के बाद वापसी करने की कोशिश की और गोल दागा, लेकिन भारत से आगे नहीं निकल सका। तीसरे क्वार्टर में कोरिया के लिए जिहुन यांग ने गोल किया, तो वहीं, भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने भी तीसरा गोल दागने में देर नहीं लगाई। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस मैच का दूसरा गोल किया जिससे भारत ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ 4-1 की बढ़त बना ली। दक्षिण कोरिया ने अंत तक बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी।


लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 13 साल पहले 2011 में हुई थी। भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने चार और पाकिस्तान ने तीन बार खिताब जीता है। वहीं 2021 में साउथ कोरिया ने टाइटल जीता था।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।