प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया

0
40

हनुमानगढ़। जंक्शन के मरुधरा क्लासेज में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राइवेट कॉलेज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय, प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह नरूका, प्रधानाचार्य महेंद्र लाठर, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सभापति नगीना बाई, पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ बब्बी थे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्राइवेट कॉलेज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय ने कहा कि विद्यार्थियों को सपनों का महत्व बताते हुए कहा कि सपने एक दिन में पूरे नहीं होते उनके लिए निरंतर प्रयास करने पड़ते हैं। हमें यह तो पता है कि हमें क्या बनना है, लेकिन कैसे बनना यह मालूम नहीं है। विद्यार्थियों का उचित मार्गदर्शन करने का कार्य मरुधरा क्लासेस बखूबी ढंग से कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाली प्रतिभाए सौभाग्यशाली है कि उन्हें सफलता मिली है परंतु असफल होने वाले विद्यार्थी भी निराश ना हो वह अपना लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्रता एवं मेहनत से उस और कार्य करें उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

निदेशक हनुमान छिम्पा के मोटिवेशनल भाषण ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह नरुका एवं महेंद्र लाठर ने कहा आज की विद्यार्थी पीढ़ी अपने करियर को लेकर बहुत ज्यादा भ्रमित हो रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को सफल होने के लिए परम्परागत तरीकों से रटकर पढऩे की बजाय व्यावहारिक सोच के साथ अध्ययन करने की आवश्यकता बतायी। उन्होंने कहा शिक्षा की गुणवत्ता तथा विश्वास में बढ़ोतरी कर बच्चें नए मुकाम तक पहुँच सकते है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी क्षेत्रों एवं सभी वर्ग के विद्यार्थियों को आधुनिकतम सुविधाओं के साथ गुणवत्ता शिक्षा दिये जाने की दिशा में शिक्षा विभाग निरंतर प्रयासरत है।युवाओं को स्वरोजगार से भी जोड़ा जा रहा है। प्रदेश में युवकों के बेहतर भविष्य के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयनित 13 द्वितीय श्रेणी अध्यापक एवं 35 तृतीय श्रेणी अध्यापकों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था व्यवस्थापक कमल बेनीवाल ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। मंच संचालन रमेश व दीपक अरोड़ा ने किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।