भाजपा सदस्यता अभियान की जिला लांचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया

0
47

हनुमानगढ़। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय भाजपा सदस्यता अभियान की जिला लांचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टी टी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने की। कार्यक्रम में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक डॉ भारत भूषण शर्मा, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, पूर्व विधायक गुरदीप शाहपिनी, हनुमानगढ़ नगर परिषद सभापति सुमित रणवा, नोहर नगरपालिका अध्यक्ष खातून बानो टाक, मदरसा बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष मेहरूनिशा टाक,  रावतसर नगर पालिका अध्यक्ष सोना देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष कपूर सिंह, हरिमोहन महर्षि, सदस्यता अभियान के सहसंयोजक कुलवंत चहल, दमयंती बेनीवाल, कमलेश भादू, जिला महामंत्री विकास गुप्ता, विष्णु शर्मा, नरेंद्र चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन बागोरिया, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष फुल चंद, चरण सिंह कम्बोज ने शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरूवात अतिथियों ने मां भारती व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर की। कार्यक्रम में सबसे पहले अतिथियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर जिला सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरूवात की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष देवेंद्र पारीक ने समस्त कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि हनुमानगढ़ जिले को ढाई लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है और और आप और हम सब मिलकर लक्ष्य से अधिक साढे तीन लाख सदस्य बनाकर हनुमानगढ़ को सबसे अग्रिम रखेंगे। ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर ने संबोधित करते हुए कहा कि 6 वर्ष बाद सभी सदस्य दोबारा से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2 सितंबर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, 3 सितंबर को प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सदस्यता ग्रहण कर प्रदेश में सदस्यता अभियान प्रारंभ किया। उन्होने कहा कि आज भाजपा के सदस्यता अभियान का एक और दौर शुरू हो रहा है।

भारतीय जनसंघ से अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने की कोशिश की है। हम वो लोग हैं जिन्होंने दीवारों पर कमल भी बड़ी श्रद्धा से पेंट किया। हमें विश्वास था दीवारों पर पेंट किया हुआ कमल कभी न कभी दिलों पर भी पेंट हो जाएगा। उन्होने आगे कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को लेकर कहा जाता था कि इनका एक पैर रेल में रहता है और दूसरा जेल में। रेल में क्योंकि कार्यकर्ता लगातार भ्रमण किया करते थे। और जेल में इसलिए क्योंकि तब सत्ताधारी एक जुलूस भी नहीं निकालने देते थे। वे हमें जेल में डाल देते थे। हम ऐसे सत्ताधारियों के जुल्म सहकर यहां तक पहुंचे हैं। हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही, साथ ही सभी राजनीतिक दलों में एक प्रकार से अनूठी पार्टी है। आज भारत के 1,500 से अधिक राजनीतिक दलों में कोई भी दल लोकतांत्रिक तरीके से विश्वास और खुलेपन के साथ हर 6 साल के बाद अपने सदस्यता अभियान नहीं चलाता है।

 जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति नीति से अवगत करवाते हुए भाजपा का सदस्य बनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने संबोधित करते हुए कहा की सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में पूरा जोश देखने को मिल रहा है, प्रत्येक कार्यकर्ता अधिक से अधिक सदस्य बनाकर 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करेंगे। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक डॉक्टर भारत भूषण शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रमुख कार्य होना चाहिए और जो लक्ष्य प्रदेश नेतृत्व ने हनुमानगढ़ जिले के लिए रखा है जिसमें  25 सितंबर तक सदस्यता अभियान का प्रथम चरण होगा इसीलिए हम सबको 25 सितंबर तक अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री देश का प्रधानसेवक होने के नाते, 140 करोड़ देशवासियों के नेतृत्व करने के नाते प्रशासन की बारीकियों में दिन-रात व्यस्त रहते हैं। उसके बावजूद हम सबके लिए आदर्श हैं।

उन्होंने हमेशा संगठन को सर्वाेपरि रखा है और संगठन प्रथम है। संगठन को जब भी जरूरत पड़ी है, तो व्यस्तताओं के बीच भी वे पार्टी को आगे बढ़ाने की चिंता करते हैं। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील जोशी, जिला सोशल मीडिया संयोजक राष्ट्रवर्द्धन सिंह, सहसंयोजक प्रवीण कटारिया, मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, पवन बागोरिया, सुमन चावला, सीता स्वामी, प्रियंका सहारण, कृष्ण तायल, झम्मन पाइवाल, कृष्ण वर्मा, जिला कार्यकारिणी के सदस्य मंडलों के अध्यक्ष और मंडलों की कार्यकारिणी के सदस्य अभियान के मंडल संयोजक सहसंयोजक मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।